छत्तीसगढ़
नाबालिग ने चाचा के पुत्र पर चाकू से किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
4 Nov 2025 12:35 AM IST

x
छग
Baloda Bazar. बलौदाबाजार। गिधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम चरौदा में पुरानी रंजिश के चलते एक नाबालिग युवक ने अपने ही रिश्तेदार पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।
रंजिश ने रिश्ते को बनाया दुश्मनी का मैदान
घटना 2 नवंबर 2025 की रात करीब 12 बजे की है। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी प्रकाश जायसवाल सुआ नाचा कार्यक्रम देखकर घर लौट रहे थे। इस दौरान गांव के बोरिंग के पास उनके चाचा के पुत्र गुमान जायसवाल और आरोपी नाबालिग के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ी तो नाबालिग ने जेब से चाकू निकालकर गुमान पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हमले के बाद आरोपी फरार, घायल की हालत गंभीर
हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल गुमान जायसवाल को तत्काल पलारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल बलौदाबाजार रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर बाद में उन्हें चंदा देवी तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार, गुमान को गहरी चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है।
एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर पुलिस की तेज कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही एसपी भावना गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गिधपुरी थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने रातभर गहन जांच और मुखबिरों से पूछताछ की। इसके बाद महज 12 घंटे में आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में नाबालिग ने स्वीकार किया कि वह पुरानी रंजिश के चलते गुमान जायसवाल से बदला लेना चाहता था। इसी वजह से उसने चाकू से हमला किया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
गिधपुरी पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ अपराध क्रमांक 144/2025, धारा 109 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 3 नवंबर 2025 को विधिवत कानूनी कार्रवाई पूरी की। थाना प्रभारी ने कहा- “नाबालिग को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार जब्त कर लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।” गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि आरोपी और पीड़ित परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो अब खून-खराबे में बदल गया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





