- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Jwalamukhi Yog: शनिवार...
धर्म-अध्यात्म
Jwalamukhi Yog: शनिवार को बन रहा है ज्वालामुखी योग, इन 4 राशियों पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा
Sarita
19 Dec 2025 9:12 AM IST

x
Jwalamukhi Yog: ज्योतिष में ज्वालामुखी योग को बेहद अशुभ माना गया है। ये योग कुछ विशेष तिथियों और नक्षत्रों के मेल से बनता है। जैसे 20 दिसंबर 2025 को प्रतिपदा तिथि और मूल नक्षत्र का मेल हो रहा है इसलिए इस दिन ये योग बनेगा। इस योग के दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। कहते हैं इस योग में कोई भी शुभ काम शुरू करने से अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं 20 दिसंबर को बनने वाला ज्वालामुखी योग किन राशियों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
ज्वालामुखी योग दिसंबर 2025 :
ज्वालामुखी योग 20 दिसंबर की सुबह 07:12 से देर रात 01:21 बजे तक बना रहेगा। जानिए इस योग से किन राशियों को खतरा नजर आ रहा है और क्या सावधानी बरतनी होगी।
मेष राशि (Aries):
ज्वालामुखी योग मेष राशि वालों को परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है। इस दौरान किसी बड़ी दुर्घटना की चपेट में आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। धन हानि के भी योग बन रहे हैं। आपको शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें।
मिथुन राशि (Gemini):
मिथुन राशि वालों को भी इस योग से खतरा नजर आ रहा है। आपके आर्थिक बिगड़ सकती है। वाहन दुर्घटना की आशंका है। सतर्क रहें और अपने दिमाग को शांत रखें। नकारात्मक चीजों से बचकर रहें। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।दांपत्य जीवन में भी बड़े बदलाव के संकेत हैं। सेहत को लेकर भी विशेष सावधानी बरतनी की सलाह है।
तुला राशि (Libra):
तुला राशि वालों के लिए ये योग अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति अचानक से खराब हो सकती है। खर्चों में भी बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी है। सेहत का खास ख्याल रखें। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें।
कुंभ राशि (Aquairus):
कुंभ राशि वालों को ज्वालामुखी योग काफी परेशान कर सकता है। नौकरी में काफी दिक्कतें आ सकीत हैं। इस दौरान कोई भी काम बड़ी ही सावधानी से करना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। किसी से लड़ाई-झगड़ा करने से बचें। पैसों की तंगी तक का सामना करना पड़ सकता है इसलिए पैसा फालतू में खर्च न करें।
TagsJwalamukhi Yogशनिवारज्वालामुखीयोगSaturdayVolcanoYoga जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





