- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Jitiya Vrat 2025: ...
धर्म-अध्यात्म
Jitiya Vrat 2025: सितंबर में कब है जितिया व्रत, जानें व्रत की सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
Sarita
5 Sept 2025 9:13 AM IST

x
Jitiya Vrat 2025: जितिया व्रत भारत के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। हिंदू धर्म में महिलाएं अपनी संतान की सुरक्षा और लंबी आयु के लिए जितिया व्रत रखती हैं। यह व्रत आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। वर्ष 2025 में यह पर्व 14 सितंबर को पड़ रहा है। यह व्रत मुख्य रूप से बिहार और झारखंड में पितृ पक्ष के दौरान रखा जाता है।
जितिया व्रत की मान्यता:
जितिया व्रत की मान्यता है कि इस व्रत को रखने से संतान के जीवन से सभी प्रकार के दुख और कष्ट दूर होते हैं। जीवन में खुशियाँ आती हैं और संतान की आयु बढ़ती है। इस व्रत के दौरान महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और भगवान जीमूतवाहन की पूजा करती हैं।
जितिया व्रत का शुभ मुहूर्त:
यह व्रत आश्विन मास की अष्टमी तिथि को 14 सितंबर 2025 को सुबह 5:04 बजे शुरू होगा। इसका समापन 15 सितंबर को सुबह 3:06 बजे होगा। जिसके कारण इस वर्ष जितिया व्रत सोमवार, 15 सितंबर को रखा जाएगा।
नहाय खाय मुहूर्त:
इस व्रत का नहाय खाय आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को होता है। इस वर्ष इस व्रत का नहाय खाय 13 सितंबर को होगा। अगले दिन यानी 14 सितंबर, रविवार को ब्रह्म मुहूर्त में जितिया व्रत रखा जाएगा। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त का समय सुबह 4:33 बजे से 5:19 बजे तक रहेगा।
इस व्रत में भक्त अष्टमी तिथि को पूरे दिन निर्जला उपवास रखते हैं। अगले दिन नवमी तिथि को भक्त सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं। इसके बाद मंत्रों का जाप किया जाता है और भगवान को प्रसाद चढ़ाया जाता है। फिर लाल, पीले और हरे रंग के धागे भगवान को समर्पित किए जाते हैं, जिन्हें माताएँ बाद में अपने बच्चों को पहनाकर उनकी सुरक्षा और लंबी उम्र की कामना करती हैं।
Next Story





