- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Jaya Ekadashi 2026...
धर्म-अध्यात्म
Jaya Ekadashi 2026 Daan : जया एकादशी के दान, आर्थिक तंगी से पाएंगे राहत
Sarita
28 Jan 2026 11:47 AM IST

x
Jaya Ekadashi 2026 Daan : जया एकादशी का व्रत इस बार 29 जनवरी, गुरुवार को रखा जाएगा। इस दिन व्रत करने के साथ-साथ भगवान विष्णु की पूजा करने से अत्यंत शुभ फल प्राप्त होता है और पापों का नाश हो सकता है। वहीं, एकादशी तिथि पर दान करने का भी खास महत्व है। इससे जीवन में सुखों की प्राप्ति हो सकती है। आइए विस्तार से जानें एकादशी के दान माघ मास में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जया एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन व्रत और भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। पुराणों के अनुसार, जया एकादशी का व्रत करने से भूत पिशाच की योनि से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही, पापों का नाश हो सकता है। वहीं, ज्योतिषशास्त्र में जया एकादशी के दिन दान करने का भी खास महत्व बताया गया है। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही, आर्थिक समस्याओं से भी मुक्ति मिल सकती है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि जया एकादशी के दिन किन-किन चीजों का दान करना चाहिए।
कंबल का दान करने से पाएंगे सुख-समृद्धि:
एकादशी तिथि पर दान करने से बेहद शुभ फल प्राप्त होता है। वहीं, इस सर्दी के मौसम में जया एकादशी पर किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को अपने सामर्थ्य अनुसार कंबल का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से जातक के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही, जीवन में आने वाली समस्याओं और रुकावटों से भी राहत मिल सकती है।
अनाज के दान से आर्थिक तंगी से पाएंगे राहत:
जया एकादशी पर आप सात प्रकार के अनाज जैसे- गेहूं, बाजरा, मूंग, जौ आदि का दान कर सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि किसी जरूरतमंद को अनाज का दान करने से घर में कभी भी अन्न-धन की कमी नहीं होती है। साथ ही, अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो इस उपाय को एक बार जरूर करके देखें। ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं से राहत मिल सकती है और घर की तिजोरी कभी खाली नहीं रहती है।
धार्मिक पुस्तक के दान से पुण्य फल होगा प्राप्त:
शास्त्रों में धार्मिक पुस्तक के दान का खास महत्व बताया गया है। ऐसे में जया एकादशी पर आप किसी धार्मिक व्यक्ति को गीता, रामायण आदि किताबों के दान कर सकते हैं। लेकिन इस बात का ख्याल जरूर रखें कि धार्मिक पुस्तक किसी ऐसे व्यक्ति को ही दें जो इसका सम्मान करे। ऐसा करने से बेहद पुण्य फल की प्राप्ति होती है। साथ ही, जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और इससे मानसिक शांति प्राप्त होती है।
घी का दान करने से विष्णुजी की कृपा होगी प्राप्त:
जया एकादशी के शुभ अवसर पर व्रत रखने के साथ-साथ किसी जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति को घी का दान भी कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से सुख सौभाग्य की प्राप्ति होती है और जीवन के दुख दूर हो सकते हैं। अगर आप एकादशी पर घी का दान करने के साथ-साथ पूजा में घी का दीपक जलाते हैं तो इससे भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। साथ ही, जीवन समृद्धि और शांति बनी रहती है।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, एकादशी तिथि पर तिल का दान करना बेहद अच्छा होता है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को आप अपने सामर्थ्य अनुसार काले या सफेद तिल का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से जातक के जीवन से दुर्भाग्य दूर हो सकता है। साथ ही, तरक्की और करियर में आने वाली बाधाओं से भी राहत मिल सकती है। मान्यता है कि जया एकादशी पर दान करने से पापों का नाश होता है और मृत्यु के पश्चात स्वर्ग लोक में स्थान प्राप्त हो सकता है।
TagsJaya Ekadashi Daanजया एकादशीदानआर्थिक तंगीराहत Jaya Ekadashi CharityJaya EkadashiDonationFinancial difficultiesRelief जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





