छत्तीसगढ़

अजित पवार एक अनुभवी, कर्मठ एवं जनसेवा के प्रति समर्पित नेता थे : MP बृजमोहन अग्रवाल

Nil dhankar
28 Jan 2026 11:12 AM IST
अजित पवार एक अनुभवी, कर्मठ एवं जनसेवा के प्रति समर्पित नेता थे : MP बृजमोहन अग्रवाल
x

रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने मुंबई दुर्घटना विमान पर दुख जताया है, उन्होंने कहा, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता माननीय श्री अजित पवार जी के विमान हादसे में निधन का समाचार अत्यंत ही दुखद, पीड़ादायक और स्तब्ध करने वाला है।

अजित पवार जी एक अनुभवी, कर्मठ एवं जनसेवा के प्रति समर्पित नेता थे। महाराष्ट्र के विकास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका असमय जाना न केवल महाराष्ट्र, बल्कि पूरे देश की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस हृदयविदारक दुर्घटना में विमान में सवार 5 अन्य लोगों का भी निधन हो गया, जो अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवारों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

बारामती में हादसा

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन हो गया है। वे 66 साल के थे। बुधवार सुबह 8.45 बारामती में उनका प्लेन क्रैश हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ। प्लेन में अजित पवार के साथ मौजूद उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ समेत 5 लोगों की जान गई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार पवार मुंबई से चार्टर्ड प्लेन में बारामती गए थे। वहां लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से फिसल गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय DGCA ने हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। थोड़ी देर पहले 6 लोगों के मारे जाने की खबर आई थी।

Next Story
null