धर्म-अध्यात्म

पति-पत्नी गुरुवार को इन चीजों का न करें सेवन, वार्ना हो सकता हैं नुकसान

Khushboo Dhruw
21 March 2024 6:58 AM GMT
पति-पत्नी गुरुवार को इन चीजों का न करें सेवन, वार्ना हो सकता हैं नुकसान
x
नई दिल्ली : हर व्यक्ति चाहता है कि उसके और उसके जीवनसाथी के बीच हमेशा प्रेम बना रहे। लेकिन कई बार न चाहते हुए भी रिश्तों में खटास पैदा हो जाती है। ऐसे में यदि आप अपने दाम्पत्य जीवन में कुछ बातों का ख्याल रखते हैं, तो इससे आपको अपने शादीशुदा जीवन में विशेष लाभ देखने को मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन कि कार्यों को करने से बचना चाहिए।
न करें इन चीजों का सेवन
गुरुवार के दिन चावल या चावल से बनी किसी भी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही गुरुवार के दिन मूंग दाल का सेवन करना भी सही नहीं माना गया। माना जाता है कि ऐसा करने से साधक की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ सकता है।
भूलकर भी न करें ये काम
गुरुवार के दिन साबुन या शैम्पू से बाल नहीं धोने चाहिए और न ही बालों को कटवाना चाहिए। माना जाता है कि जो महिलाएं गुरुवार के दिन ये काम करती हैं, उसकी कुंडली में बृहस्पति की स्थिति कमजोर हो सकती है, जिसका असर दाम्पत्य जीवन पर भी पड़ता है। इसके साथ ही गुरुवार के दिन नाखून काटने और शेविंग करने की भी मनाही है। इससे भी गुरु ग्रह कमजोर होता है, जिसका जीवन पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है।
इन कार्यों से मिलेगा लाभ
गुरुवार के दिन सोना-चांदी से बने गहने या फिर वस्त्र खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है। इसके साथ ही आप गुरुवार के दिन पीले चावल या फिर पीले कपड़े का दान भी कर सकते हैं। इससे प्रभु श्री हरि की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है।
इस तरह करें पूजा
किसी भी शुक्ल पक्ष के गुरुवार को भगवान विष्णु का पूजन करें। इसके लिए सर्वप्रथम पूजा के स्थान पर एक चौकी रखकर उसपर पीले रंग का साफ वस्त्र बिछाएं। इसके बाद उसपर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें। अब प्रतिमा के सम्मुख आसन लगाकर बैठ जाएं। इसके बाद स्फटिक की माला से ''ऊँ लक्ष्मी नारायणाय नमः'' मंत्र का जाप करें। इसके साथ ही प्रत्येक गुरुवार को भगवान विष्णु के मंदिर में जाकर प्रसाद अर्पित करें। इस कार्य को करने से आपके प्रेम संबंधों में प्यार बना रहेगा।
Next Story