- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Hartalika Teej:...
धर्म-अध्यात्म
Hartalika Teej: हरतालिका तीज पर क्यों करते हैं मिट्टी के शिवलिंग की पूजा
Sarita
24 Aug 2025 7:49 AM IST

x
Hartalika Teej: हरतालिका तीज का त्योहार 26 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं सुहाग और वैवाहिक जीवन की सुख समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। वहीं अविवाहित कन्याओं के द्वारा योग्य वर की प्राप्ति के लिए इस दिन व्रत रखा जाता है।
इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा तो की ही जाती है, साथ ही मिट्टी के शिवलिंग की पूजा करने का भी इस दिन विधान है। आइए जान लेते हैं कि इस दिन मिट्टी के शिवलिंग की पूजा करना क्यों शुभ माना जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को वर की रूप में पाने के लिए माता पार्वती ने कठोर तपस्या की थी। माता पार्वती ने शिव जी को प्रसन्न करने के लिए मिट्टी का शिवलिंग भी बनाया था।
माता पार्वती ने शिव जी को प्रसन्न करने के लिए मिट्टी का शिवलिंग बनाया था, इसलिए आज भी हरतालिका तीज के दिन महिलाओं के द्वारा मिट्टी का शिवलिंग बनाया जाता है।
हरतालिका तीज के दिन मिट्टी के शिवलिंग की पूजा करने से माता पार्वती और भगवान शिव दोनों की ही कृपा आपको प्राप्त होती है। वैवाहिक और प्रेम जीवन में सुख-समृद्धि आती है और जीवन के कई कठिनाइयों से भी आपको छुटकारा मिलता है।
TagsHartalika Teejहरतालिका तीजमिट्टीशिवलिंगपूजाHartalika TeejclayShivlingworship जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





