विश्व

35 आतंकी मारे गए, बॉर्डर के पास एयर स्ट्राइक

Nilmani Pal
24 Aug 2025 7:31 AM IST
35 आतंकी मारे गए, बॉर्डर के पास एयर स्ट्राइक
x
बड़ी खबर

नाइजीरिया। एयरफोर्स ने शनिवार को दावा किया कि उसने कैमरून बॉर्डर के पास की गई कार्रवाई में 35 से ज्यादा जिहादियों को मार गिराया है. यह हमला उस समय किया गया जब आतंकी ग्राउंड टूप्स पर हमला करने के लिए इकट्ठा हुए थे.

एयर फोर्स की तरफ से जारी स्टेटमेंट में कहा गया, "कई स्रोतों से मिली इंटेलिजेंस के आधार पर एयर कॉम्पोनेंट ने लगातार पासेस में प्रिसिशन स्ट्राइक्स किए. इसमें आतंकियों को चार अलग-अलग असेंबली एरिया पर निशाना बनाया गया और 35 से ज्यादा फाइटर्स को न्यूट्रलाइज़ किया गया." स्टेटमेंट में आगे बताया गया कि इलाके में मौजूद ग्राउंड टूप्स ने बाद में पुष्टि की कि "उनके लोकेशन के आसपास की स्थिति अब स्थिर हो गई है." हालांकि इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है.

उत्तरी-पूर्वी नाइजीरिया, जो कैमरून, चाड और नाइजर की सीमाओं से जुड़ा है, लंबे समय से चरमपंथी हमलों का सामना कर रहा है. यहां बोको हराम और इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रॉविन्स (ISWAP) जैसे समूह सक्रिय हैं. पिछले कुछ महीनों में इनकी तरफ से मिलिट्री फैसिलिटीज़ पर हमले भी तेज हुए हैं. NAF ने कहा कि शनिवार की कार्रवाई यह साबित करती है कि एयर फोर्स क्षेत्र में ग्राउंड टूप्स का सपोर्ट जारी रखेगी. इसके साथ ही यह अभियान आतंकियों की लॉजिस्टिक्स और बॉर्डर क्षेत्रों में मूवमेंट कॉरिडोर्स को बाधित करने के लिए भी किया जा रहा है.

पिछले हफ्ते नाइजीरियाई मिलिट्री ने जानकारी दी थी कि इस साल अब तक 592 सशस्त्र आतंकियों को मार गिराया गया है. यह संख्या 2024 की तुलना में अधिक है, जो इस साल की बढ़ती कार्रवाई को दर्शाता है.


Next Story
null