धर्म-अध्यात्म

Hartalika Teej 2025: जानिए हरतालिका तीज पर रात में न जागने से क्या होता है

Sarita
18 Aug 2025 6:40 AM IST
Hartalika Teej 2025: जानिए हरतालिका तीज पर रात में न जागने से क्या होता है
x
Hartalika Teej 2025: विवाहित और अविवाहित महिलाएं 26 अगस्त 2025 को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। यह व्रत सुख, सौभाग्य, समृद्धि, पति की लंबी आयु और अच्छे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए किया जाता है। इस दिन महिलाएं 24 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं, हाथों में मेहंदी लगाती हैं और रात में माता गौरी और भोलेनाथ की पूजा करती हैं।
यह व्रत बहुत कठिन माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, हरतालिका तीज के दिन रात में बिना अन्न-जल ग्रहण किए जागरण करने का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति इस व्रत को करता है, वह रात में सोता है या कुछ खा लेता है, उसे जीवन में प्रतिकूल परिणामों का सामना करना पड़ता है।
हरतालिका तीज पर रात्रि जागरण न करने से क्या होता है?
शास्त्रों के अनुसार, हरतालिका तीज का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए सोना वर्जित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन सोने वाली महिलाएं अगले जन्म में अजगर के रूप में जन्म लेती हैं। ऐसे में व्रत रखने वाली महिलाओं को रात्रि जागरण करना चाहिए और देवी-देवताओं के भजन गाने चाहिए। साथ ही भोलेनाथ के मंत्रों का जाप भी करना चाहिए।
अन्न ग्रहण करने पर इस योनि में मिलता है अगला जन्म
इस दिन अन्न और जल का त्याग किया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस व्रत में अन्न ग्रहण करने पर व्रती अगले जन्म में वानर बनती है। वहीं, जल ग्रहण करने पर अगले जन्म में मछली का रूप प्राप्त होता है। इस व्रत में 24 घंटे खुद को तरोताजा रखने के लिए व्रती को तीज के दिन सूर्योदय से पहले नारियल पानी, सूखे मेवे और रसीले फलों का सेवन करना चाहिए, ताकि पूरे दिन ऊर्जा बनी रहे।
फल खाना वर्जित - पौराणिक मान्यता के अनुसार, फल खाने वाले व्रती का अगला जन्म वानर का होता है।
मीठा खाना वर्जित - पौराणिक मान्यता के अनुसार, जो महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं और चीनी या अन्य मीठी चीजों का सेवन करती हैं, वे अगले जन्म में मक्खी के रूप में जन्म लेती हैं।
Next Story