- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Hanuman Aarti: मंगलवार...
धर्म-अध्यात्म
Hanuman Aarti: मंगलवार के दिन जरूर करें यह हनुमान जी की आरती, हर संकट होगा दूर
Sarita
7 Oct 2025 12:21 PM IST

x
Hanuman Aarti: हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित माना गया है. जिस प्रकार, रविवार का दिन सूर्य देव और सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है. ठीक उसी तरह, मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित माना गया है. यह दिन भगवान हनुमान की कृपा पाने का सबसे शुभ अवसर होता है. इस दिन भक्त संकट मोचन हनुमान जी की विधि विधान से पूजा करते हैं और उनके निमित्त व्रत भी करते हैं|
अगर आप भी मंगलवार के दिन हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन हनुमान जी की आरती जरूर करें. धार्मिक मान्यता है कि इस आरती को करने से बजरंगबली की विशेष कृपा प्राप्त होती है. ऐसे में आइए पढ़ते हैं मंगलवार की आरती|
हनुमान जी की आरती:
मंगल भवन अमंगल हारी।
द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी।।
होइहि सोइ जो राम रचि राखा।
को करि तर्क बढ़ावै साखा।।
हो, धीरज धरम मित्र अरु नारी।
आपद काल परखिये चारी।।
जेहिके जेहि पर सत्य सनेहू।
सो तेहि मिलय न कछु सन्देहू।।
हो, जाकी रही भावना जैसी।
प्रभु मूरति देखी तिन तैसी।।
रघुकुल रीत सदा चली आई।
प्राण जाए पर वचन न जाई।।
हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता।
कहहि सुनहि बहुविधि सब संता।
बजरंगबली की आरती:
आरती कीजै हनुमान लला की।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।
जाके बल से गिरिवर कांपे।
रोग दोष जाके निकट न झांके।।
अंजनि पुत्र महाबलदायी।
संतान के प्रभु सदा सहाई।।
दे बीरा रघुनाथ पठाए।
लंका जारी सिया सुध लाए।।
लंका सो कोट समुद्र सी खाई।
जात पवनसुत बार न लाई।।
लंका जारी असुर संहारे।
सियारामजी के काज संवारे।।
लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे।
आणि संजीवन प्राण उबारे।।
पैठी पताल तोरि जमकारे।
अहिरावण की भुजा उखाड़े।।
बाएं भुजा असुर दल मारे।
दाहिने भुजा संतजन तारे।।
सुर-नर-मुनि जन आरती उतारे।
जै जै जै हनुमान उचारे।।
कंचन थार कपूर लौ छाई।
आरती करत अंजना माई।।
लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई।
तुलसीदास प्रभु कीरति गाई।।
जो हनुमानजी की आरती गावै।
बसी बैकुंठ परमपद पावै।।
TagsHanuman Aartiमंगलवारहनुमान जीआरतीसंकटदूरHanuman AartiTuesdaytroublesand relief जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





