भारत

OMG! पत्नी की डांट से बचने झूठी कहानी रच डाली, ऐसे पकड़ाया पति

jantaserishta.com
7 Oct 2025 8:09 AM IST
OMG! पत्नी की डांट से बचने झूठी कहानी रच डाली, ऐसे पकड़ाया पति
x

सांकेतिक तस्वीर

जानें पूरा मामला.
नई दिल्ली: दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक शख्स ने शराब के नशे में अपना मोबाइल फोन खो दिया और पत्नी से डांट खाने के डर से लूट की झूठी कहानी बना डाली. पुलिस ने जब जांच की तो सारा मामला खुल गया.
यह घटना 31 अगस्त की है, जब नांगलोई पुलिस स्टेशन में एक PCR कॉल आई कि राजेंद्र पार्क एक्सटेंशन के पास अग्रवाल टेंट हाउस के नजदीक एक बाइक सवार उसका फोन छीनकर भाग गया. शिकायतकर्ता अशोक कौशिक ने दावा किया कि उसका मोबाइल स्नैच कर लिया गया. पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया.
डीसीपी (Outer) सचिन शर्मा ने बताया कि अशोक कौशिक उस समय शराब के नशे में था. इसके बावजूद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. आसपास लगे कई CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, लेकिन किसी भी स्नैचिंग की घटना नहीं दिखी.
जांच के दौरान पुलिस ने एक स्थानीय व्यक्ति सबर सिंह से पूछताछ की. उसने बताया कि कौशिक ने उससे फोन मांगा था, लेकिन नशे में होने की वजह से उसने देने से मना कर दिया. इसके बाद दोनों में हल्की कहासुनी हुई और कौशिक वहां से चला गया.
जब पुलिस ने अशोक कौशिक को CCTV फुटेज दिखाया, तो उसने स्वीकार किया कि उसने फोन शराब के नशे में कहीं खो दिया था और पत्नी के गुस्से से बचने के लिए झूठी लूट की कहानी गढ़ी. बाद में उसका बयान तिस हजारी कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया गया, जहां उसने सच्चाई स्वीकार कर ली कि कोई लूट नहीं हुई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story