- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Guru Pradosh Vrat...
धर्म-अध्यात्म
Guru Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है गुरु प्रदोष व्रत, प्रदोष काल में जरूर पढ़ें ये पावन कथा
Sarita
1 Jan 2026 12:24 PM IST

x
Guru Pradosh Vrat Katha: आज गुरु प्रदोष व्रत है। जिसे बृहस्पति प्रदोष भी कहा जाता है। धार्मिक मान्याओं अनुसार गुरु प्रदोष व्रत करने से ज्ञान, शिक्षा, धन और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। गुरु प्रदोष व्रत के शुभ मुहूर्त की बात करें तो आज शाम 05:35 से 08:19 बजे तक का समय प्रदोष व्रत की पूजा के लिए शुभ रहेगा। यहां आप जानेंगे गुरु प्रदोष व्रत की कथा।
गुरु प्रदोष व्रत कथा :
गुरु प्रदोष व्रत कथा के अनुसार एक बार इन्द्र और वृत्रासुर की सेना में घनघोर युद्ध छिड़ गया था जिसमें देवताओं ने दैत्य-सेना को पराजित कर दिया था। यह देख वृत्रासुर स्वयं युद्ध के लिए पहुंचा। आसुरी माया से उसने विकराल रूप धारण किया जिससे भयभीत होकर सभी देवता गुरुदेव बृहस्पति की शरण में पहुंचे। तब बृहस्पति महाराज ने पहले देवताओं को वृत्रासुर के बारे में बताते हुआ कहा कि वृत्रासुर पूर्व समय में चित्ररथ नाम का राजा था। जो एक बार कैलाश पर्वत पहुंचा। वहां शिव जी के वाम अंग में माता पार्वती को देख उसने उपहास उड़ाते हुए बोला- हे प्रभो! मोह-माया में फंसे होने के कारण हम स्त्रियों के वशीभूत रहते हैं। लेकिन देवलोक में ऐसा दृष्टिगोचर नहीं हुआ कि स्त्री आलिंगनबद्ध हो सभा में बैठे।
चित्ररथ के मुख से ऐसी बातें सुन माता पार्वती क्रोधित हो गईं और चित्ररथ को उन्होंने श्राप दिया कि तू दैत्य स्वरूप धारण करेगा। जगदम्बा भवानी के अभिशाप से चित्ररथ राक्षस योनि को प्राप्त हो गया और त्वष्टा नामक ऋषि के श्रेष्ठ तप से उत्पन्न हो वृत्रासुर बना। गुरुदेव बृहस्पति जी ने कहा कि वृत्तासुर बाल्यकाल से ही शिव भक्त रहा है। अतः हे इन्द्र तुम सभी बृहस्पति प्रदोष करो इससे शिव की असीम कृपा प्राप्त होगी। देवताओं ने गुरु प्रदोष व्रत के प्रताप से शीघ्र ही वृत्रासुर पर विजय प्राप्त कर ली।
TagsGuru Pradosh Vrat Kathaकथागुरु प्रदोष व्रतप्रदोष काल Guru Pradosh Vrat KathaStoryGuru Pradosh VratPradosh Kaal जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





