
रायपुर। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रालय में अहम बैठक ले रहेहैं। पिछले साल की तरह इस साल भी मुख्यमंत्री मंत्रालय के पांचवें फ्लोर पर बने नवनिर्मित ऑडिटोरियम में सुबह 11.30 बजे से सभी अफसरों के साथ बैठक कर रहे हैं।
इसमें सभी सचिवों के अलावा विभागाध्यक्ष, निदेशक और एमडी भी शामिल है। कल सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी संक्षिप्त सूचना में बताया गया था कि इस विचार-विमर्श में शासन की प्राथमिकताओं, भावी कार्ययोजनाओं और सुशासन से संबंधित विषयों पर चर्चा होगी।
विभाग ने स्पष्ट किया कि यह संवाद कार्यक्रम शासन की नीतियों और योजनाओं को और अधिक प्रभावी व परिणामोन्मुखी बनाने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। सूचना में अफसरों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित हों। यह बैठक न केवल शासन के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को तय करने में अहम भूमिका निभाएगी, बल्कि आगामी साल में विभागीय कार्यों की गति और गुणवत्ता बढ़ाने में भी सहायक होगी।





