धर्म-अध्यात्म

Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा में राशि अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये भोग, पूरे होंगे सभी काम

Sarita
21 Oct 2025 12:11 PM IST
Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा में राशि अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये भोग, पूरे होंगे सभी काम
x
Govardhan Puja 2025: सनातन धर्म में दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और गौ माता की विधिवत पूजा की जाती है। भक्त अन्नकूट का प्रसाद बनाकर भगवान को अर्पित करते हैं और फिर उसे सब में बांटते हैं। मान्यता है कि इस दिन श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए गोवर्धन पर्वत की पूजा के साथ उन्हें भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन यदि अपनी राशि के अनुसार भोग अर्पित किया जाता है, तो यह और भी शुभ और फलदायी होता है। इस वर्ष गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर 2025, बुधवार के दिन मनाई जाएगी। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
आइए जानते हैं कि आपकी राशि के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को कौन सा भोग अर्पित करना शुभ रहेगा|
मेष राशि
इस राशि के जातक श्रीकृष्ण को लाल रंग की मिठाई, मौसमी फल और सब्जियां अर्पित करें। ऐसा करने से घर में शांति और सौभाग्य बढ़ेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को सफेद रंग की मिठाई और ताजे फलों का भोग लगाना चाहिए। इससे जीवन में स्थिरता और समृद्धि आती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए हरे रंग की मिठाई, हरी सब्जियां और मौसमी फल अर्पित करना उत्तम रहेगा। इससे मानसिक शांति और सकारात्मकता बनी रहती है।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग यदि सफेद रंग की मिठाई और फलों का भोग लगाएं, तो उन्हें शुभ परिणाम प्राप्त होंगे और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
सिंह राशि
इस राशि के जातक लाल रंग की मिठाई, मौसमी फल और सब्जियां श्रीकृष्ण को चढ़ाएं। इससे आत्मबल और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को हरी मिठाई और हरी सब्जियों का भोग लगाना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और जीवन में संतुलन आता है।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण को गुलाबी या सफेद रंग की मिठाई, दही, माखन और ताजे फल अर्पित करें। यह भोग उनके जीवन में प्रेम, संतुलन और शांति बनाए रखता है। साथ ही दांपत्य जीवन में मधुरता लाता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण को लाल रंग की मिठाई और सब्जियों का भोग लगाएं। ऐसा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और सफलता प्राप्त होगी।
Next Story