- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Garud Puran: गरुड़...
धर्म-अध्यात्म
Garud Puran: गरुड़ पुराण के अनुसार आपकी ये आदतें कर देंगी बुद्धि का नाश,
Sarita
3 Feb 2026 9:12 AM IST

x
Garud Puran: गरुड़ पुराण हिंदू धर्म की प्रमुख धार्मिक पुस्तकों में से एक है। गरुड़ पुराण में मुख्य रूप से जन्म-मृत्यु के रहस्यों के बारे में बताया गया है। हालांकि, मनुष्य जीवन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें भी गरुड़ पुराण में वर्णित हैं। ऐसे में आज हम आपको गरुड़ पुराण की मदद से बताएंगे कि आपकी कौन सी आदतें आपकी बुद्धि का नाश कर सकती हैं। इन आदतों के चलते आपको भाग्य का साथ मिलना भी बंद हो जाता है और आपके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।
बुद्धि का नाश करती हैं ये आदतें :
गरुड़ पुराण के अनुसार जो व्यक्ति सुचिता और साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखता और गंदगी में जीता रहता है ऐसे व्यक्ति की बुद्धि का नाश होने लगता है। बुद्धि के साथ ही ऐसे लोग धन और मान-सम्मान का भी नाश करते हैं। मां लक्ष्मी और सरस्वती दोनों को ही स्वच्छता पसंद है, वहीं जो व्यक्ति गंदगी में जीता है, सफाई से मुंह चुराता है उसकी बुद्धि और धन दोनों का नाश होता है।
गरुड़ पुराण के अनुसार जो व्यक्ति निरंतर अभ्यास नहीं करता उसके पास कितना भी ज्ञान क्यों न हो वो भी उसके द्वारा भुला दिया जाता है। एक बार पढ़ या समझकर किसी विद्या को न दोहराने की बुरी आदत व्यक्ति की बुद्धि का नाश कर सकती है। ऐसे लोग की किस्मत भी उनसे रूठ सकती है।
गरुड़ पुराण के अनुसार वासना को भी बुद्धि का नाश करने वाला बताया गया है। वासना की अति के कारण व्यक्ति अपने स्वास्थ्य और विवेक का भी नाश कर देता है। इसलिए गरुड़ पुराण में बताया गया है कि वासना जनित विचारों से बचने के लिए योग-ध्यान का अभ्यास व्यक्ति को करना चाहिए।
क्रोध और ईर्ष्या भी बुरी आदते हैं। ये आदतें भी आपके बौद्धिक कौशल को खराब करती हैं। इसलिए गरुड़ पुराण में इन बुरी आदतों से भी दूरी बनाने की सलाह दी जाती है। क्रोध और ईर्ष्या के कारण व्यक्ति मान-सम्मान भी खो देता है और ऐसे लोगों से सभी दूरी भी बनाने लगते हैं।
TagsGarud Puranगरुड़ पुराणबुद्धिनाशGaruda Puranaintelligencedestruction जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





