छत्तीसगढ़

मंगेतर को परीक्षा दिलाने लाया था, मालवाहक ने रौंदा, मौत

Nil dhankar
3 Feb 2026 8:45 AM IST
मंगेतर को परीक्षा दिलाने लाया था, मालवाहक ने रौंदा, मौत
x
छग

राजनांदगांव। अंबागढ़ चौकी के बिहरीकला चौक में तेज रफ्तार मालवाहक ने बाइक को ठोकर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, वहीं उसकी मंगेतर घायल है। जानकारी मुताबिक खड़गांव के ग्राम सरोली में रहने वाला कामता प्रसाद उर्वशा (32) अपनी मंगेतर भारती को शिक्षक पात्रता परीक्षा दिलाने राजनांदगांव लाया था।

परीक्षा खत्म होने के बाद दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। अभी दोनों बिहरीकला चौक के पास पहुंचे थे, तभी उनकी बाइक को मालवाहक क्रमांक सीजी 06 एचबी 9555 के चालक ने जोरदार ठोकर मार दी। बाइक से गिरते ही कामता प्रसाद का सिर वाहन के पहिए के नीचे आ गया।

उसे गंभीर स्थिति में अंबागढ़ चौकी हास्पिटल पहुंचा गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर कामता की मंगेतर भारती को भी चोटें आई है। जिसका इलाज जारी है।

Next Story
null