धर्म-अध्यात्म

Falgun Kalashtami 2025: फाल्गुन कालाष्टमी व्रत पर जरूर करें इन मंत्रों का जाप, दूर होगी हर मुश्किल

Sarita
20 Feb 2025 7:46 AM IST
Falgun Kalashtami 2025: फाल्गुन कालाष्टमी व्रत पर जरूर करें इन मंत्रों का जाप, दूर होगी हर मुश्किल
x
Falgun Kalashtami 2025: ज्योतिष के अनुसार, सरकारी पद पर सफलता प्राप्त करने के लिए कालाष्टमी का व्रत बहुत शुभ फलदायक माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि कालाष्टमी व्रत विधि को करने से व्यक्ति की सभी मनचाही मनोकामनाएं पूरी होती हैं और काल दोष से मुक्ति मिलती है. ज्योतिष के मुताबिक, फाल्गुन महीने की अष्टमी तिथि पर कई मंगलकारी कार्य के शुभ योग का निर्माण हो रहा हैइस समय फाल्गुन महीना चल रहा है और फाल्गुन माह का कालाष्टमी व्रत आज यानी 20 फरवरी 2025 को किया जा रहा है. कालाष्टमी का दिन काल भैरव बाबा को समर्पित होता है और इस दिन उनकी विधिपूर्वक पूजा की जाती है|
ऐसी मान्यता है कि इन शुभ योग में भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव की आराधना करने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. अगर आप भी काल भैरव देव बाबा की कृपा पाना चाहते हैं, तो फाल्गुन कालाष्टमी पर पूरी श्रद्धा भाव से काल भैरव की अवश्य करें और उनके मंत्रों का जाप करें. कालाष्टमी के दिन कालभैरव बाबा के मंत्रों का जाप करना बहुत चमत्कारी साबित हो सकता है|
कालाष्टमी के मंत्र:
कालाष्टमी पर काल भैरव के इन मंत्रों का जाप करना चाहिए-
ॐ ह्रीं भैरवाय नम
ॐ ह्रीं विराजे नम:
ॐ ह्रीं क्षत्रियाय नम: ॐ ह्रीं भूतात्मने नम:
ॐ ह्रीं सिद्धाय नम:
ॐ ह्रीं सिद्धिदाय नम:
ॐ ह्रीं सिद्धिसेविताय नम:
ॐ ह्रीं कंकालाय नम:
ॐ ह्रीं कालशमनाय नम:
ॐ ह्रीं कला-काष्ठा-तनवे नम:
ॐ ह्रीं कवये नम:
ॐ ह्रीं खर्पराशिने नम:
ॐ ह्रीं स्मारान्तकृते नम:
ॐ ह्रीं रक्तपाय नम:
ॐ ह्रीं श्मशानवासिने नम:
ॐ ह्रीं मांसाशिने नम:
ॐ ह्रीं पानपाय नम:
ॐ ह्रीं त्रिनेत्राय नम:
ॐ ह्रीं पिंगललोचनाय नम:
Next Story