- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Ekadashi Upay: आज सफला...

x
Ekadashi Upay: आज पौष महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी मनाने का विधान है। अपने नाम के अनुसार ही यह एकादशी सभी कामों में सफलता देने वाली है। माना जाता है कि इस दिन जो भी काम शुरू किया जाये, वह अवश्य सफल होता है। इस एकादशी का व्रत रखने से मन की शुद्धि होने के साथ नए और अच्छे विचारों का समावेश होता है। साथ ही यह एकादशी सबका कल्याण करने वाली और मनचाही इच्छाओं की पूर्ति करने वाली मानी जाती है।
- आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा पीले फूल, धूप-दीप आदि से करनी चाहिए। इससे भगवान विष्णु की कृपा सदैव आपके ऊपर बनी रहेगी। इसके अलावा आज सफला एकादशी के दिन इन उपायों को करने से पैसों की तंगी दूर होती है। इसके साथ ही अगर आपके जीवन में दूसरी परेशानियां चल रही हैं तो उनसे भी छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं एकादशी के दिन कि जाने वाले उपायों के बारे में।
- आपके घर में कभी पैसों की तंगी न हो और आपके घर के भंडार हमेशा भरे रहें, इसके लिए आज के दिन शाम के समय तुलसी के पौधे में गाय के घी का दीपक जलाएं और 43 दिन तक नियमित रूप से यह प्रक्रिया जारी रखें।
- अपने वैवाहिक जीवन का सुख बढ़ाने के लिए, पीले रंग की धातु के लोटे में गंगाजल डालकर, उसमें थोड़ी-सी पिसी हुई हल्दी मिलायें और उसमें एक सिक्का डाल कर अपने ऊपर से सात बार उतार कर बहते पानी में प्रवाहित कर दें।
- अपने घर की सुख-शांति के लिए और तरक्की के लिए आज सफला एकादशी के दिन रात के समय भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए भजन-कीर्तन करें।
- अपने जीवनसाथी की बेहतरी के लिए आज एकादशी के दिन 5 सुहागिन महिलाओं को घर पर आदरपूर्वक बुलाकर बिना नमक का या मीठा भोजन कराएं। अगर घर पर व्यवस्था नहीं हो पाती है तो 5 सुहागिन महिलाओं के निमित्त भोजन निकालकर, उनके घर जाकर दे आएं।
- किसी भी काम में अपनी सफलता सुनिश्चित करने के लिए आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा के समय दो हल्दी की गांठ पूजा स्थल पर रख लें और अगले दिन जब भी उस काम को करने के लिए घर से निकले तो उन हल्दी की गांठ को पीले कपड़े में लपेटकर अपने दायें हाथ की भुजा पर बांध लें।
- अपने बच्चों की तरक्की सुनिश्चित करने के लिए आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा के समय चंदन घिसकर एक कटोरी में रख दें और जब पूजा समाप्त हो जाये तो दोनों हाथों से भगवान को पुष्पांजलि चढ़ाने के बाद उस कटोरी में से चंदन लेकर अपने बच्चे के मस्तक पर तिलक लगा दें। चंदन घिसते समय ध्यान रहे कि एक बार में इतना चंदन घिस लें जो अगले 15 दिन तक, यानि अगली एकादशी तक चलता रहे और यह तिलक लगाने की प्रकिया भी आप अगली एकादशी तक जारी रखें। जब अगली एकादशी आये तो आप फिर से यही प्रक्रिया दोहरा सकते हैं।
- अपने बिजनेस में वृद्धि के लिए आज के दिन एक तांबे का चौड़े मुंह वाला कलश लीजिये। अब उस कलश में श्री विष्णु के किसी भी मंदिर के मुख्य द्वार और गाय के खुर के नीचे की थोड़ी-सी मिट्टी लेकर रख दें। अगर संभव हो, तो विष्णु मंदिर के द्वार की मिट्टी और गाय के खुर की मिट्टी के साथ ही घुड़साल, जहां पर घोड़े बांधे जाते हैं, वहां की मिट्टी भी कलश में रखें। अब उस कलश को अपनी दुकान या ऑफिस के गेट के पास रख दें और नियमित रूप से अपनी दुकान या ऑफिस खोलते समय उस कलश में धूप जलाएं। यह उपाय आपको पंद्रह दिन तक करना है।
- अपने परिवार के सदस्यों की समृद्धि के लिए आज के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान नारायण को अर्पित करें। जल अर्पित करते समय शंख में कुछ जल बचाकर रख लें और उसे प्रसाद रूप में स्वयं ग्रहण कर लें।
- आपके साथ बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लंबे समय तक बना रहे और आपके बच्चे आपका सम्मान करते रहें, इसके लिए आज के दिन पीपल की जड़ में एक लोटा जल चढ़ाएं।
- अगर आप चाहते है कि आपकी सारी समस्याएं समाप्त हो जायें और खुशियां आपके घर पर दस्तक दें, इसके लिए आज के दिन पीपल के तीन पत्ते लेकर उन पर लाल रोली से 'ऊँ नमो नारायणाय' लिखकर भगवान नारायण के मंदिर में चढ़ा दें।
- अगर आप किसी नये काम की शुरुआत करना चाहते हैं और चाहते है कि आपको उस काम में सफलता मिले, तो उसे शुरू करने से पहले गाय को गेहूं के आटे से बनी रोटी पर गुड़ रखकर खिलाएं।
- अपने अंदर सकारात्मक विचारों का समावेश करने के लिए भगवान नारायण को केसर मिले दूध का भोग लगाएं और शाम के समय घी का दीपक जरूर जलाएं।
TagsEkadashi Upayसफला एकादशीउपायEkadashi RemediesSafala EkadashiRemedies जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





