भारत

नकली जेवरात बेचने वाले का असली खेल...

jantaserishta.com
15 Dec 2025 8:08 AM IST
नकली जेवरात बेचने वाले का असली खेल...
x

सांकेतिक तस्वीर

जानें पूरा मामला.
मुंबई: मुंबई के एक शख्स को नकली जेवरात बेचकर 25 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाने वाला गिरोह सामने आया है. पुलिस ने केस दर्ज कर पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने नकली सोने के जेवरात बेचने के लिए पहले विश्वास जीता, फिर ठगी का शिकार बनाया.
एजेंसी के अनुसार, 51 साल के पीड़ित दिनेश मेहता मुंबई के मलाड इलाके के रहने वाले हैं. उन्होंने शिकायत में कहा कि आरोपी बाबूलाल भालाराम वाघेला ने उनसे राजस्थानी भाषा में दोस्ती की. विश्वास जीतने के बाद उन्हें बताया कि उन्होंने नासिक के एक मंदिर के पीछे खुदाई के दौरान लगभग 900 ग्राम सोने के जेवरात मिले हैं. वाघेला ने दिनेश से कहा कि वे या तो इन जेवरातों को बेचने में मदद करें या खुद खरीद लें.
आरोपियों ने दिनेश को कुछ जेवरात दिखाए और सोने की तरह दिखने वाले कुछ मोतियों को सैंपल के तौर पर दिया. मोतियों को देख दिनेश ने पूरी तरह से सोने का भरोसा कर लिया और आरोपियों से जेवरात खरीदने के लिए 25 लाख रुपये कैश दे दिए. हालांकि, जब दिनेश ने इन जेवरातों की किसी ज्वेलर से जांच करवाई तो पता चला कि ये नकली हैं. इसके बाद दिनेश ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया.
पुलिस ने जांच के दौरान 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की और गुजरात व महाराष्ट्र के पालघर से पांच आरोपियों को पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 55 वर्षीय बाबूलाल भालाराम वाघेला, 50 वर्षीय कोकुबाई बाबूलाल वाघेला, 34 वर्षीय मंगलराम मनाराम वाघारी, केसराम भागतराम वाघारी और भावरलाल बाबूलाल वाघारी के रूप में हुई है. पुलिस ने बाबूलाल वाघेला के घर से 15.45 लाख रुपये कैश बरामद किए. वाघेला के खिलाफ कई मामले पहले से दर्ज हैं. इसके अलावा पुलिस एक और आरोपी की तलाश कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story