- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Eid Milad-un-Nabi...
धर्म-अध्यात्म
Eid Milad-un-Nabi 2025: ईद मिलाद-उन-नबी आज, निकाला जाएगा जुलूस ए मोहम्मदी
Sarita
5 Sept 2025 9:22 AM IST

x
Eid Milad-un-Nabi 2025: राजधानी रांची में शुक्रवार, 5 सितंबर को ईद मिलाद-उन-नबी पूरी श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर शहर भर से जुलूस-ए-मोहम्मदी (जुलूस-ए-मोहम्मदी 2025 रांची) निकाला जा रहा है।
मेन रोड से रिसालदार बाबा मैदान तक जुलूस निकाला जाएगा।
जुलूस-ए-मोहम्मदी मेन रोड स्थित एकरा मस्जिद चौक से शुरू होकर यूनुस चौक, जैन मंदिर रोड और नामकुम रोड होते हुए रिसालदार बाबा मैदान पहुँचेगा। बाद में यह अपने-अपने इलाकों में वापस लौटेगा।
1500 साल पूरे होने पर खास होगा जश्न;
इस बार जुलूस इसलिए भी खास है क्योंकि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म के 1500 साल पूरे हो रहे हैं। एदार-ए-शरिया झारखंड और सुन्नी बरेलवी सेंट्रल कमेटी की अगुवाई में यह जुलूस दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा।
हलवा-पराठे का स्वाद आकर्षण का केंद्र रहा:
उर्स मैदान डोरंडा में हलवा-पराठे का स्वाद लेने के लिए लोग सुबह से ही पहुँचने लगे हैं। उत्तर प्रदेश के कारीगर बड़े-बड़े पराठे और खास हलवा तैयार कर रहे हैं।
डोरंडा सीरत मैदान में जलसा:
मरकज़ी सीरत कमेटी की ओर से डोरंडा सीरत मैदान में जलसा का आयोजन किया गया है। मदरसा गौसिया मनीटोला से सुबह 7 बजे जुलूस शुरू हुआ और 9 बजे तकरीरों का सिलसिला शुरू हुआ। इसमें देश भर के प्रसिद्ध उलेमा, मुफ़्ती और नात ख़ान शामिल हुए।
महिलाओं के लिए जलसे का दूसरा चरण शाम 5 बजे से 8 बजे तक और तीसरा चरण रात 9 बजे से 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
शहर की सड़कों पर विशेष सजावट:
ईद मिलादुन्नबी के लिए मुस्लिम बहुल इलाकों और मस्जिदों को झंडों, रंग-बिरंगे बल्बों और सजावटी सामग्रियों से विशेष रूप से सजाया गया है। जगह-जगह लोगों का स्वागत पानी, शर्बत, मिठाई और फल बाँटकर किया जा रहा है।
जुलूस के दौरान नियम और पाबंदियाँ:
बड़े वाहनों और डीजे साउंड सिस्टम पर पूर्ण प्रतिबंध
झंडे और सजावट 13 फीट से ज़्यादा ऊँची नहीं होंगी
जुलूस में महिलाओं के शामिल होने पर प्रतिबंध
केवल पैगंबर की शान में नारे लगाने की अनुमति
उलेमा के निर्देशों का पालन करना ज़रूरी
नमाज़ के दौरान सभी साउंड सिस्टम बंद रहेंगे
Next Story





