धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल : 3 मार्च 2021

Khushboo Dhruw
3 March 2021 12:51 AM GMT
आर्थिक राशिफल : 3 मार्च 2021
x
आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। मान सम्मान में भी वृद्धि होगी।

मेष:

मेष राशि के जातक तर्कपूर्ण ढंग से अपनी बात को दूसरों के सामने रखने में कामयाब रहेंगे। क्रोध करने से बचना आपके लिए अच्छा रहेगा। धन संबंधित मामलों में लाभ हानि का विश्लेषण करने के बाद निर्णय करेंगे तो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। मान सम्मान में भी वृद्धि होगी।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र के लिए दिन अनुकूल है। अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे। कामकाज में विशिष्ट कलात्मकता रहेगी। अभिनव प्रयोग कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। व्यवसायियों के व्यवहार और काम को पब्लिक के द्वारा सराहा जाएगा। कमाई अच्छी होने की संभावना है।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों को कामकाज में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। लोगों से मिलना जुलना बहुत ज्यादा पसंद नहीं आएगा। अंतर्मन की आवाज को सुनें और दूसरों की सलाह पर ज्यादा ध्यान ना दें। आवेश में आकर बहुत ज्यादा धन खर्च करना बाद में आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है, इसलिए सोचसमझकर धन खर्च करें।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों के कामकाज के लिए बेहतरीन दिन है। आपके मन मुताबिक सभी काम पूरे होते जाएंगे। अपनी कमाई के बारे में दूसरों से ज्यादा चर्चा करने से बचें। अधीनस्थ कर्मचारियों पर दबाव बनाकर काम करवाने में कामयाब रहेंगे। प्रॉपर्टी से धन लाभ की संभावना है।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों के मान सम्मान प्राप्ति के योग हैं। जोखिम पूर्ण चैलेंज स्वीकार करेंगे। साझेदारी के कार्यों में आपका प्रभाव बढ़ेगा। लीडरशिप क्वालिटी कामों को पूरा करवाने में मददगार सिद्ध होगी। धन संपत्ति के मामले में दिन अच्छा है। अच्छा लाभ होगा।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों को अपने उच्च अधिकारियों का सम्मान करना चाहिए। वाद-विवाद करने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। असहयोग की भावना से बचें। तुरंत बिना सोचे विचारे प्रतिक्रिया देना आपकी स्थिति को खराब करेगा। धन संबंधित मामलों में समय कुछ खास नहीं रहेगा। संचित धन पर निर्भर रहना पड़ सकता है।
तुला:
तुला राशि के जातकों को गलत कार्य करने से बचना चाहिए। कुछ लोग आपको भड़काने का प्रयास कर सकते हैं, परंतु अपनी बुद्धि का सही प्रयोग करें। क्षणिक लाभ बाद में मुश्किल का कारण बन सकता है। टैक्स चोरी से संबंधित मामले बाद में कानूनी अड़चनों में फंसा सकते हैं। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य है।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी। महिला कर्मचारियों के प्रति सम्मानजनक रवैया रखें। व्यापारियों को अपने ग्राहकों से बातचीत करते समय संयमपूर्ण व्यवहार करना चाहिए। आपका अच्छा व्यवहार ही ग्राहक को दोबारा बुलाने में सहायक होगा। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। लग्‍जूरियस आइटम पर धन खर्च होगा।
धनु:
धनु राशि के जातक अपने व्यापार के प्रसार के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेंगे। दुश्मनों का दमन होगा। प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। अपनी दिनचर्या को दुरुस्त करने से सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें। कमाई के लिए दिन अच्छा रहेगा।
मकर:
मकर राशि के जातक दुर्गम कार्यों को पूरा करने की योजना बनाएंगे और उनको प्रतिपादित करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। योजना के सभी पहलुओं को अच्छी तरह से जांचने के बाद ही आगे बढ़े। धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा है। तरक्की की संभावना बनती है।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातक मानसिक रूप से अशांत रहेंगे। पारिवारिक संबंध बिगड़ने की वजह से तनाव बढ़ सकता है। पार्टनर के सहयोग से धन की प्राप्ति होगी। प्रॉपर्टी से संबंधित निवेश करते समय सावधानी बरतें, धोखाधड़ी की आशंका बन रही है। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है। निवेश संबंधी योजनाएं लाभदायक रहेगी।
मीन:
मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अपना स्थान सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। अधिकारियों का सहयोग ना मिलने से परेशान रहेंगे। बिना प्रयास के आज कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है इसलिए रूपरेखा बनाकर अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहें। धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा रहेगा। मेडिकल सर्विसेज पर धन खर्च होगा।


Next Story