- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Dussehra 2025 Upay:...
धर्म-अध्यात्म
Dussehra 2025 Upay: दशहरे के दिन कर लें ये चमत्कारी उपाय, पारिवारिक जीवन हो जाएगा खुशहाल
Sarita
2 Oct 2025 7:25 AM IST

x
Dussehra 2025 Upay: दशहरा हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन को विजयदशमी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन प्रभु श्रीराम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी। इस दिन श्रीराम की पूजा के साथ ही माता दुर्गा की पूजा करना भी बेहद शुभ माना जाता है। इसके साथ ही कुछ ऐसे उपाय भी हैं जिन्हें आप अगर दशहरे के पावन दिन पर करते हैं तो आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रोें में शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में जानकारी देंगे।
दशहरा पर्व पर करें ये उपाय :
अगर आप अपने विचारों को मजबूत करना चाहते हैं, तो आज आपको चांदी का छोटा-सा हाथी लाकर घर में रखना चाहिए।
अगर आप अपने जीवन में हर तरह के सुख-साधन पाना चाहते हैं, तो आज मंदिर में सिंघाड़े का आटा दान करें।
अगर आप अपने आत्मविश्वास में वृद्धि करना चाहते हैं, तो आज के दिन सरसों के तेल की शीशी मंदिर में दान करें।
अगर आपके परिवार की खुशियां कहीं गुम हो गई हैं, तो आज एक सफेद चन्दन को घिसकर उसका पेस्ट बनाएं और उस चन्दन के पेस्ट से परिवार के सब लोगों के माथे पर चन्दन का टीका लगाएं।
अगर आप अपने करियर में नए मुकाम हासिल करना चाहते हैं, तो आज एक चुटकी सरसों के दाने लेकर बहते जल में प्रवाहित करें।
अगर आप कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे हैं तो आज स्नान आदि के बाद चन्दन की खुशबू वाली एक धूपबत्ती अपने घर के मन्दिर में जलाएं।
अगर आप अपने व्यक्तित्व को अत्यंत आकर्षक और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको मंदिर में कच्चा, जटा वाला नारियल दान करना चाहिए।
अगर आप नौकरी में अपना मनचाहा प्रमोशन कराना चाहते हैं तो आज सिंघाड़े के आटे की रोटियां बनाएं । और उन रोटियों पर दो मूली रखकर मन्दिर में दान कर दें।
TagsDussehraUpayदशहरेउपायDussehra Remedies जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





