- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Durga Puja Special...
धर्म-अध्यात्म
Durga Puja Special Beguni Recipe: बेगुनी के बिना अधूरी है दुर्गा पूजा की थाली, जानिए इस खास प्रसाद को बनाने की विधि
Sarita
29 Sept 2025 12:43 PM IST

x
Durga Puja Special Beguni Recipe: इस बंगाल में भोग की खिचुरी के साथ परोसा जाता है. कुरकुरी बेगुनी का स्वाद हर किसी को बेहद पसंद आता है. इसे बनाना भी काफी आसान होता है. पतले बेसन और चावल के आटे के गहुओल में लिपटी हुई बेगुनी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. इस आर्टिकल में आपको बताएंगे की कैसे आप घर पर बंगाल की स्पेशल बेगुनी बना सकते हैं|
बेगुनी बनाने के लिए सामग्री:
1 बैंगन पतले टुकड़ों में कटे हुए
1 कप बेसन
½ चावल का आटा
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
2 बड़े चम्मच तेल
1 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच अजवाइन
पानी जरूरत अनुसार
बेगुनी बनाने की विधि :
बैटर करें तैयार :
सबसे पहले बैटर तैयार करने के लिए बेसन और चावल को आटे में साथ में मिलाकर उसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक डालकर अच्छे से मिलाएंगे|
बैंगन को करें तैयार:
अब बैंगन को अच्छे से धो कर उसे लंबे-लंबे टुकड़ों में काट लेंगे.
कढ़ाई करें तैयार
कड़ाई को गैस पर गर्म करके उसमें तेल डालेंगे और उसे गर्म करेंगे.
बेगुनी तलेंगे :
अब कटे हुए बैंगन को घोल में अच्छे से लपेट कर तेल में डालेंगे. तेल डालते हुए ये ध्यान में रखना है कि हाथ भीगे हुए नहीं हो.
बेगुनी को तेल में दोनों तरफ से कुरकुरी करते हुए तल लेंगे.
सर्व करें :
इसे तेल से निकाल कर अब पेपर पर रख कर तेल सूखने देंगे. इसके बाद इसे गरमा-गर्म परोसेंगे|
Next Story





