- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- वैशाख अमावस्या के रात...
धर्म-अध्यात्म
वैशाख अमावस्या के रात को करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा
Apurva Srivastav
8 May 2024 10:09 AM IST

x
नई दिल्ली : अमावस्या तिथि का दिन सनातन धर्म में बहुत शुभ माना गया है। वैशाख माह में अमावस्या तिथि आज यानी 08 मई को है। यह तिथि भगवान विष्णु और पितरों को समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पितरों की पूजा करने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है। अमावस्या की रात को चंद्र देव के दर्शन न होने की वजह से नकारात्मकता सकारात्मकता पर हावी रहती है। ऐसे में कुछ उपायों को करने से नकारात्मक शक्तियों का जातक पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। चलिए जानते हैं वैशाख अमावस्या की रात को किए जाने वाले उपायों के बारे में।
वैशाख अमावस्या के उपाय
वैशाख अमावस्या की रात को घर की छत पर दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से जातक पर नकारात्मक शक्तियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।
वैशाख अमावस्या की रात को दाहिने हाथ में फिटकरी का एक टुकड़ा लें और इसे लेकर घर के सारे कमरों में घूमें। इसके बाद इसे काले कपड़े में बांधकर घर के मुख्य द्वार पर बांध दें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होगा।
मान्यता है कि भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने से मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में वैशाख अमावस्या के दिन पितरों की शांति या मुक्ति के लिए भगवान विष्णु की पूजा करें। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं और पितृ दोष से छुटकारा मिलता है।
वैशाख अमावस्या 2024 डेट और शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, वैशाख के माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का प्रारंभ 07 मई को सुबह 11 बजकर 40 मिनट से होगी और इसका समापन 08 मई को सुबह 08 बजकर 51 मिनट पर होगा। ऐसे में वैशाख अमावस्या 08 मई को मनाई जाएगी।
Tagsवैशाख अमावस्यारातउपायपितृ दोषछुटकाराVaishakh AmavasyaNightRemedyPitra DoshRedemptionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





