धर्म-अध्यात्म

Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण के दौरान न करें ये 5 काम, वरना पड़ सकते हैं नकारात्मक प्रभाव

Sarita
7 Sept 2025 12:43 PM IST
Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण के दौरान न करें ये 5 काम, वरना पड़ सकते हैं नकारात्मक प्रभाव
x
Chandra Grahan 2025: साल का दूसरा चंद्र ग्रहण आज 7 सितंबर 2025 भाद्रपद पूर्णिमा को लगने जा रहा है। शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण के दौरान कुछ कामों से पूरी तरह बचना चाहिए। अगर इन्हें नज़रअंदाज़ किया जाए, तो नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। जानिए 5 ज़रूरी काम जो चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी नहीं करने चाहिए।
चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 काम:
अन्न-जल का सेवन न करें:
ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले भोजन करना बंद कर दें। ग्रहण काल ​​में अन्न-जल का सेवन करने से शरीर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर सकती है। ज़रूरत पड़ने पर ही गंगाजल पीने की अनुमति है।
धार्मिक अनुष्ठान और शुभ कार्य न करें:
ग्रहण काल ​​में विवाह, गृहप्रवेश, संस्कार या अन्य शुभ कार्य न करें। इस समय किए गए शुभ कार्य निष्फल या हानिकारक हो सकते हैं।
देवी-देवताओं और पवित्र वस्तुओं को न छुएं:
चंद्र ग्रहण के दौरान मूर्तियों, तुलसी, पीपल या बरगद के पत्तों को छूने से बचें। यह समय अत्यंत संवेदनशील होता है और किसी भी धार्मिक वस्तु के संपर्क में आने से अशुभ प्रभाव पड़ सकते हैं।
गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सावधानियां:
गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और भारी काम करने से बचना चाहिए। नाभि पर गोबर या गोद में नारियल रखकर बैठना शुभ माना जाता है। इससे शिशु ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों से सुरक्षित रहता है।
ग्रहण के दौरान भारी काम, व्यायाम या मानसिक तनाव से दूर रहें। ध्यान, साधना या मंत्र जाप करके मानसिक शांति बनाए रखें।
ग्रहण समाप्त होने के बाद घर की सफाई करना और शुद्ध भोजन करना शुभ माना जाता है। इन सावधानियों का पालन करके आप स्वयं और अपने परिवार को ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों से बचा सकते हैं।
Next Story