धर्म-अध्यात्म

Chanakya Niti: अगर आपमें भी हैं ये गुण, तो माँ लक्ष्मी नहीं होंगी कभी आपसे नाराज

Sarita
11 May 2025 10:27 AM IST
Chanakya Niti: अगर आपमें भी हैं ये गुण, तो माँ लक्ष्मी नहीं होंगी कभी आपसे नाराज
x
Chanakya Niti: अर्थशास्त्र के आदर्श माने जाने वाले चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में कई बातों का उल्लेख किया है। जिसे आज़माकर इंसान अच्छे काम कर सकता है। एक अच्छा जीवन जीने के लिए पैसा सबसे ज़रूरी होता है। इसलिए इंसान कोशिश करता है की वो ज़्यादा से ज़्यादा पैसे कमाएं। चाणक्य नीति के अनुसार धन के मामले में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। इसलिए इन गुणों को अपनाकर इंसान अमीर बन सकता है। आइए जानते हैं अमीर बनने के लिए इंसान में कौन से गुण होने चाहिए।
समय की क़द्र करें :
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो इंसान समय की परवाह करता है और उसके मुताबिक चलता है। वो जीवन में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखता है। आगे बढ़ने के लिए हमेशा समय की कद्र करें। माँ लक्ष्मी भी उसी इंसान पर खुश होती हैं, जो समय के साथ चलता है।
लक्ष्य निर्धारित करें :
चाणक्य कहते हैं कि इंसान के जीवन में सफल होने के लिए और धन की प्राप्ति के लिए लक्ष्य का निर्धारित होना आवश्यक है। ऐसा नहीं होने पर इंसान धन की प्राप्ति नहीं कर पाता और सफलता कोसो दूर चली जाती है। साथ ही कभी भी अपनी योजनाओं के बारे में किसी और को नहीं बताना चाहिए।चाणक्य के मुताबिक, पैसा कमाने के लिए सबसे जरूरी होता है कि आपका लक्ष्य क्या है। लक्ष्य के बिना कोई भी व्यक्ति पैसा नहीं कमा सकता। लक्ष्य पैसा कमाने में व्यक्ति की काफी मदद करता है।
मेहनत करें :
चाणक्य कहते हैं वो इंसान कभी हार नहीं सकता जो मेहनत करना जानता है। मेहनती इंसान धीरे-धीरे अपनी मज़िल पा ही लेता है। मेहनत करने से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। ऐसे इंसान को कामयाबी भले देरी से मिले लेकिन मिलती ज़रूर है।
जो व्यक्ति पैसे को पानी की तरह बहाता है और बुरे समय के लिए बचाकर नहीं रखता वो मूर्ख कहलाता है, उसे एक समय के बाद परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, जो व्यक्ति कठिन समय के लिए पैसे बचाकर रखता है वो बुद्धिमान कहलाता है और ऐसे व्यक्ति का साथ माँ लक्ष्मी कभी नहीं छोड़ती।
Next Story