धर्म-अध्यात्म

Chaitra Navratri 2025 :चैत्र नवरात्रि, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Sarita
24 March 2025 7:44 AM IST
Chaitra Navratri 2025 :चैत्र नवरात्रि, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
x
Chaitra Navratri 2025 : सनातन धर्म में कई व्रत और त्योहार हैं और सभी का अपना-अपना महत्व है, लेकिन नवरात्रि को बहुत खास माना जाता है, जो साल में चार बार आती है, जिसमें दो गुप्त नवरात्रि और दो अन्य नवरात्रि होती हैं जिसमें शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि आती हैं।
पंचांग के अनुसार नवरात्रि व्रत माता रानी की पूजा को समर्पित होता है, जो नौ दिनों तक चलता है। इस दौरान भक्त मां दुर्गा की भक्ति और शक्ति की आराधना में लीन रहते हैं।
मान्यता है कि ऐसा करने से देवी की कृपा बरसती है और संकट दूर होते हैं, इसलिए आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बता रहे हैं कि इस साल चैत्र मास की नवरात्रि कब मनाई जाएगी और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है, तो आइए जानते हैं।
चैत्र नवरात्रि की तिथि- हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू हो रही है, जबकि इसका समापन 6 अप्रैल को राम नवमी के साथ होगा। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत होगी और इसी दिन गुड़ी पड़वा का पर्व भी मनाया जाएगा।
नवरात्रि पर कलश स्थापना का मुहूर्त-
प्रतिपदा तिथि 29 मार्च 2025 को शाम 4:27 बजे से शुरू हो रही है और यह तिथि 30 मार्च को दोपहर 12:49 बजे समाप्त होगी।
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:13 बजे से 10:22 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 बजे से 12:50 बजे तक रहेगा। शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करने से व्रत और पूजा का विशेष फल प्राप्त होता है।
Next Story