- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Budhwar Ke Upay:...
धर्म-अध्यात्म
Budhwar Ke Upay: बुधवार को जरूर आजमाएं ये उपाय सफलता की राह में आ रही हर समस्या को करेंगे दूर
Sarita
4 Jun 2025 8:40 AM IST

x
Budhwar Ke Upay: जून माह की 4 तारीख को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है। नवमी तिथि बुधवार को रात 11 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। वहीं सुबह 8 बजकर 29 मिनट तक वज्र योग रहेगा, उसके बाद सिद्धि योग लग जायेगा। बुधवार के दिन जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए कुछ उपाय आप कर सकते हैं। इन उपायों को करने से आपको करियर और सामाजिक स्तर पर भी शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं इन उपायों के बारे में।
बुधवार के ये उपाय जीवन में लाएंगे सुख-समृद्धि:
जो लोग अपने किसी विशेष कार्य में सफलता हासिल करना चाहते हैं, वो किसी जरूरतमंद को तांबा, गुड़, गेहूं या मसूर की दाल का दान करने के साथ-साथ आज पूरा दिन अपने सिर पर सफेद रंग की टोपी या पगड़ी भी बांधकर रखें। आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी।
जो लोग अपने हेल्थ इश्यूज़ से छुटकारा पाना चाहते हैं, वो आज के दिन मन्दिर में सवा किलो अन्न के साथ-साथ थोड़ा सफ़ेद नमक भी दान करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके हेल्थ इश्यूज़ जल्द ही दूर होंगे और आप बेहतर ढंग से अपने काम पूरे कर पायेंगे।
जो लोग अपनी जीवनशैली मेंसुधार करना चाहते हैं, वो आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के दौरान विशेष तौर पर किसी लाल फूल वाले पौधे में ही जल चढ़ाएं और सूर्यदेवको हाथ जोड़कर प्रणाम करें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी जीवनशैली में सुधार आयेगा और आपको कभी किसी चीज़ की कमी महसूस नहीं होगी।
अगर आपके दाम्पत्य जीवन से खुशियाँ कहीं गुम हो गई हैं, तो उन खुशियों को जीवन में फिर से वापस लाने के लिये आज के दिन रात को सोते समय दो कपूर की टिकिया और थोड़ी-सी रोली लेकर अपने सिरहाने के पास रख लें। अगले दिन सुबह उठकर कपूर की टिकिया को घर के बाहर जला दें और रोली को एक पानी भरे गिलास या लोटे में डालकर सूर्य भगवान को अर्पित कर दें। आज के दिन ऐसा करने से आपके दाम्पत्य जीवन में फिर से खुशियाँ आयेंगी।
अगर आप अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत करना चाहते हैं, तो आज के दिन तांबे के लोटे में जल के साथ ही लाल फूल और थोड़े-से गेहूं के दाने डालकर सूर्य भगवान को अर्पित करें। आज के दिन ऐसा करने से आपका आर्थिक पक्ष बहुत मजबूत होगा।
अगर आप समाज में अपना मान-सम्मान बढ़ाना चाहते हैं, तो आज के दिन शिलाजीत सामने रखकर चौबीस बार गायत्री मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है - ॐ भूर्भुव स्वः तत् सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्॥ इस प्रकार गायत्री मंत्र का जाप करने के बाद शिलाजीत को लेकर 42 दिनों में थोड़ा-थोड़ा करके उसका सेवन करें। आज के दिन ऐसा करने से समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, आपकी ख्याति दूर-दूर तक फैलगी।
जो लोग अपने पिता से आर्थिक सहयोग पाना चाहते हैं, उन्हें आज के दिन सूर्यदेव के इस तंत्रोक्त मंत्र का 11 बार जाप करें। मंत्र इस प्रकार है - ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:। मंत्र जाप के बाद अपने पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने पिता से आर्थिक सहयोग की प्राप्ति होगी।
अगर आप अपने बिजनेस पार्टनर के साथसाझेदारी को सफल बनाना चाहते हैं, तो आज के दिन गाय को बाजरे की रोटी खिलाने के बाद किसी ब्राह्मण को सवा किलो गेहूं का दान करें। आज के दिन ऐसा करने से बिजनेस पार्टनर के साथआपकी साझेदारी सफल होगी।
अगर आप अपने और अपनी संतान के स्वास्थ्य के लिये परेशान रहते हैं, तो दोनों के अच्छे स्वास्थ्य के लिये घर में कुत्ता पालें । अगर कुत्ता न पाल सकें, तो कुत्ते को रोटी खिलाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपकी संतान का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इसके अलावा अगर आपकी कोई संतान नहीं है, तो आपको जल्द ही संतान सुख की भी प्राप्ति होगी।
अगर आप अपने और अपनी संतान के स्वास्थ्य के लिये परेशान रहते हैं, तो दोनों के अच्छे स्वास्थ्य के लिये घर में कुत्ता पालें । अगर कुत्ता न पाल सकें, तो कुत्ते को रोटी खिलाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपकी संतान का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इसकेअलावा अगर आपकी कोई संतान नहीं है, तो आपको जल्द ही संतान सुख की भी प्राप्ति होगी।
अगर आपको कई कोशिशों के बाद भी नौकरी में प्रमोशन नहीं मिल पा रहा है, तो आज के दिन बहते जल में लाल चंदन और एक लाल फूल प्रवाहित करने के साथ ही अपने मस्तक पर लाल चंदन का तिलक भी लगाएं। आज के दिन ऐसा करने से जल्द ही आपको नौकरी में प्रमोशन मिलेगा।
अगर किसी कारणवश आपके प्रेम विवाह में अड़चनें आ रही हैं, तो मन्दिर के पुजारी का आशीर्वाद लेने के साथ ही उस मन्दिर में तांबे की कोई चीज़ भी दान करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके प्रेम विवाह में आ रही अड़चनों से आपको जल्द ही छुटकारा मिलेगा।
TagsBudhwarबुधवारउपायसमस्यादूरWednesdayRemedyProblemRemoveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





