धर्म-अध्यात्म

Bhanu Saptami 2025: भानु सप्तमी पर करें ये उपाय, तरक्की, सेहत और सफलता तीनों का मिलेगा वरदान

Sarita
4 May 2025 8:16 AM IST
Bhanu Saptami 2025: भानु सप्तमी पर करें ये उपाय, तरक्की, सेहत और सफलता तीनों का मिलेगा वरदान
x
Bhanu Saptami 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को भानु सप्तमी मनाई जाती है, जिसे सूर्य सप्तमी भी कहा जाता है। यह दिन भगवान सूर्य की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। विशेष रूप से फाल्गुन, माघऔर वैशाख महीनों में आने वाली भानु सप्तमी का महत्व और भी अधिक होता है। साल 2025 में यह तिथि विशेष संयोगों के साथ आ रही है, जिसमें भगवान सूर्य की आराधना करने से न सिर्फ सूर्य दोष दूर होता है, बल्कि करियर, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में भी सफलता प्राप्त होती है।
भानु सप्तमी का महत्व:
भानु सप्तमी सूर्य देव को समर्पित पर्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन सूर्य भगवान की उपासना करने से नेत्र रोगों से मुक्ति मिलती है, जीवन में तेज और आत्मविश्वास आता है और साथ ही कुंडली में स्थित सूर्य दोष भी शांत होता है। सूर्य देव नवग्रहों के राजा माने जाते हैं इसलिए इनकी कृपा से सभी ग्रहों की बाधाएं भी दूर होती हैं।
सूर्योदय पर तांबे के लोटे से दें अर्घ्य:
भानु सप्तमी के दिन प्रातः काल सूर्योदय से पूर्व स्नान कर तांबे के लोटे में जल, लाल चंदन, अक्षत, रोली और लाल पुष्प डालें। फिर सूर्य देव को पूर्व दिशा की ओर मुख करके अर्घ्य दें। इससे आत्मबल बढ़ता है, आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और सरकारी कार्यों में सफलता मिलती है।
आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें:
इस दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ अवश्य करें। इसका पाठ करने से शत्रु बाधा दूर होती है, मानसिक शक्ति बढ़ती है और कार्यों में सफलता मिलती है।
गुड़ और गेहूं का दान करें:
भानु सप्तमी के दिन गरीबों या ब्राह्मणों को गुड़ और गेहूं का दान करें। यह सूर्य देव को प्रिय वस्तुएं मानी जाती हैं। इससे कुंडली में सूर्य से जुड़ा पाप कमजोर होता है और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।
लाल वस्त्र और लाल फल का भोग लगाएं:
पूजन के समय सूर्य देव को लाल वस्त्र पहनाएं और अनार, सेब या गाजर जैसे लाल फल अर्पित करें। ऐसा करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।
भानु सप्तमी के दिन गाय को रोटी खिलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन गाय को रोटी खिलाने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है, साथ ही वहां मौजूद नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होकर सकारात्मकता का संचार बढ़ने लगता है। हिंदू धर्म में गाय को सकल देवताओं का निवास स्थान माना गया है। इसलिए भानु सप्तमी जैसे पुण्य तिथि पर गाय की सेवा और उन्हें रोटी अर्पित करने से देव कृपा प्राप्त होती है, और जीवन में सुख, शांति व सौभाग्य बना रहता है।
Next Story