- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Basant Panchami: बसंत...
धर्म-अध्यात्म
Basant Panchami: बसंत पंचमी पूजा के दौरान करें ये काम, मिलेगी मां सरस्वती की कृपा
Sarita
31 Jan 2025 8:33 AM IST

x
Basant Panchami: हिंदू धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन बसंत पंचमी को बहुत ही खास माना जाता है जो कि विद्या की देवी मां सरस्वती को समर्पित दिन होता है इस दिन विद्यार्थी ज्ञान की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं|
मान्यता है कि ऐसा करने से देवी मां की असीम कृपा बरसती है और शिक्षा के मार्ग पर आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं, इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 2 फरवरी को मनाया जाएगा। इस पावन दिन पर पूजा पाठ के दौरान माता की आरती जरूर पढ़नी चाहिए मान्यता है कि ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और पूजा भी सफल हो जाती है, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मा सरस्वती की आरती।
पंचांग के अनुसार बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा के लिए 3 घंटा 26 मिनट का समय प्राप्त हो रहा है ऐसे में 2 फरवरी को सुबह 9 बजकर 14 मिनट से लेकर 12 बजकर 35 मिनट के बीच सरस्वती पूजा करना लाभकारी होगा।
मां सरस्वती की आरती—
जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।
सद्गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता।। जय सरस्वती...।।
चंद्रवदनि पद्मासिनी, द्युति मंगलकारी।
सोहे शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी।। जय सरस्वती...।।
बाएँ कर में वीणा, दाएं कर माला।
शीश मुकुट मणि सोहे, गल मोतियन माला।। जय सरस्वती...।।
देवि शरण जो आए, उनका उद्धार किया।
पैठि मंथरा दासी, रावण संहार किया।। जय सरस्वती...।।
विद्या ज्ञान प्रदायिनि ज्ञान प्रकाश भरो।
मोह, अज्ञान और तिमिर का, जग से नाश करो।। जय सरस्वती...।।
धूप दीप फल मेवा, मां स्वीकार करो।
ज्ञानचक्षु दे माता, जग निस्तार करो।।।। जय सरस्वती...।।
मां सरस्वती जी की आरती, जो कोई नर गावे।
हितकारी सुखकारी, ज्ञान भक्ति पावे।। जय सरस्वती...।।
TagsBasant Panchamiबसंत पंचमीपूजाकामकृपाBasant PanchamiPujaWorkBlessingsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





