धर्म-अध्यात्म

Bada Mangal 2nd 2025: दूसरे बड़े मंगल पर घर में इन जगहों पर जलाएं दीपक, दूर हो जाएंगे सारे संकट

Sarita
19 May 2025 12:42 PM IST
Bada Mangal 2nd 2025:  दूसरे बड़े मंगल पर घर में इन जगहों पर जलाएं दीपक, दूर हो जाएंगे सारे संकट
x
Bada Mangal 2nd 2025: वर्ष 2025 में ज्येष्ठ महीने का दूसरा बड़ा मंगल 20 मई को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सच्चे श्रद्धा भाव से हनुमान जी की पूजा करने से जीवन के कष्ट और संकट दूर हो जाते हैं। इस दिन यदि घर के कुछ विशेष स्थानों पर दिया जलाया जाए, तो जीवन की सभी समस्याएं समाप्त हो जाती है। आइए जानते हैं इस खास अवसर पर किए जाने वाले इस प्रभावशाली उपायों के बारे में।
इन जगहों पर दीपक जलाना है शुभ :
मुख्य द्वार पर- घर के मुख्य द्वार पर दोनों ओर दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा बाहर रहती है और घर में सकारात्मकता का संचार होता है।
पूजा स्थल में- बड़ा मंगल पर पूजा घर में हनुमान जी की मूर्ति या चित्र के सामने दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
तुलसी के पास- यदि घर में तुलसी का पौधा है, तो बड़े मंगल पर उसके पास दीपक जरूर जलाएं। मान्यता है कि तुलसी में माता लक्ष्मी का वास होता है, जिससे घर में बरकत आती है।
रसोई घर में- रसोई में दीपक जलाने से अन्न की कभी कमी नहीं होती है। साथ ही परिवार की महिलाएं स्वस्थ रहती हैं, इसलिए बड़ा मंगल पर रसोई घर में भी एक दीपक रखें।
बरगद के पेड़ के नीचे- यदि घर के पास बरगद का पेड़ हो, तो वहां भी दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस वृक्ष पर देवताओं का निवास होता है, और इससे हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
ईशान कोण में- घर का ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) देवताओं का स्थान माना गया है। यहां दीपक जलाने से घर में शुभता और शांति का वास होता है।
दीपक जलाने के नियम:
दीपक को हमेशा साफ स्थान पर ही रखें। उसमें पर्याप्त तेल या घी डालें ताकि वह पूजा के दौरान बुझे नहीं। दीपक की लौ उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होनी चाहिए। दीपक जलाने के बाद हनुमान चालीसा या हनुमान जी के वैदिक मंत्रों का जाप करें।
Next Story