- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Astro Tips: इन...
धर्म-अध्यात्म
Astro Tips: इन राशियों के लोगों को भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए काला धागा, बढ़ सकती हैं परेशानियां
Sarita
16 April 2025 12:32 PM IST

x
Astro Tips: मान्यता है कि यदि पैर में काला धागा बांधा जाएं, तो जीवन में आने वाली बाधाओं से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं मन से सभी तरह के डर भय भी समाप्त होते हैं। लेकिन काला धागा सभी के लिए लाभकारी हो, यह जरूरी तो नहीं। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में काले धागे का संबंध शनि और राहु ग्रह से जोड़ा जाता है। इसलिए कुछ राशि के लोगों को इसे पहनने से बचना चाहिए। अन्यथा समस्याएं हो सकती हैं। आइए इनके नाम जानते हैं|
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल है और काले धागे का संबंध शनि से होता है। ज्योतिष शास्त्र में इन दोनों ग्रहों के बीच शत्रुता का भाव बताया गया है। ऐसे में मेष राशि के लोगों को काला धागा बहुत सोच-विचार के साथ पहनना चाहिए। यह आपकी ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है।
कर्क राशि
ज्योतिषियों के अनुसार कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा है और वह मन के कारक है। उनके प्रभाव से व्यक्ति को मानसिक शांति की प्राप्ति होती हैं। लेकिन ज्योतिष में चंद्रमा और शनि, राहु के बीच में शत्रुता का भाव बताया गया है। ऐसे में इस राशि के लोगों को काला धागा नहीं पहनना चाहिए। इससे आपको मानसिक परेशानियां व तनाव झेलना पड़ सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को भूल से भी काला धागा नहीं पहनना चाहिए। दरअसल, इस राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और उन्हें सभी ग्रहों में राजा का दर्जा प्राप्त है। सूर्य के प्रभाव से सिंह राशि वालों को ऊर्जा, आत्मविश्वास और सम्मान की प्राप्ति होती है। परंतु शनि और सूर्य में शत्रुता का भाव है। इसलिए काला धागा पहनने से इस राशि वालों को समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं।
ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा और शक्ति का कारक माना गया है। उन्हें सभी ग्रहों का सेनापति भी कहा जाता है। शनि और मंगल के बीच शत्रुता होने के कारण इन राशि वालों पर काले धागे का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इन जातकों को धन, नौकरी व जीवन में कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ सकती है। इसलिए इन लोगों को काला धागा नहीं पहनना चाहिए।
Next Story





