धर्म-अध्यात्म

Aparajita Phool Upay: महाशिवरात्रि पर अपराजिता के फूलों से ये असरदार उपाय, खुल जाएगा तरक्की का रास्ता

Sarita
7 Feb 2026 12:42 PM IST
Aparajita Phool Upay: महाशिवरात्रि पर अपराजिता के फूलों से ये असरदार उपाय, खुल जाएगा  तरक्की का रास्ता
x
Aparajita Phool Upay: महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव की पूजा उपासना की जाती है. यह पर्व शिव-शक्ति के विवाह के उत्सव के रूप में मनाया जाता है. मान्यता है कि अपराजिता का फूल महादेव को अति प्रिय है. ऐसे में जब इस फूल को शिवलिंग पर अर्पित करते हैं तो भगवान प्रसन्न होते हैं अपनी कृपा भक्त पर बनाए रखते हैं. ऐसे में अगर महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव को अपराजिता का फूल चढ़ाते हुए कुछ विशेष उपाय करें तो इसके शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. धन नौकरी से लेकर बिजनेस संबंधी संभी परेशानियों से पार पाया जा सकता है. आइए अपराजिता के फूल के उपाय जानें|
महाशिवरात्रि पर धन लाभ के लिए अपराजिता फूल के उपाय:
महाशिवरात्रि पर कुछ ऐसा उपाय कर सकते हैं जिससे धन की दिक्कत दूर हो सके. महाशिवरात्रि के दिन 11 अपराजिता के फूल शिवलिंग पर चढ़ाएं और कुछ फूल उठाएं और अच्छे सुखा लें. इसे घर की तिजोरी या धन वाली जगह पर रख दें. पर्स में भी रख सकते हैं. पैसों की तंगी दूर करने के रास्ते निकलेंगे|
नौकरी में प्रमोशन के लिए करें अपराजिता फूल का यह उपाय:
नौकरी में प्रमोशन बार बार रुक रहा है या बिजनेस में धन हानि हो रही है तो महाशिवरात्रि पर अपराजिता के फूल का उपाय जरूर करें. महाशिवरात्रि पर अपराजिता के फूल को शिवलिंग पर अर्पित करें और शिव पंचाक्षर मंत्र का 51 बार सच्चे मन से जाप करें. अपराजिता का फूल उठाएं और काम वाली जगह पर रख दें. शिव जी की कृपा से परेशानियों का अंत हो जाएगा|
जल्दी शादी के लिए करें अपराजिता फूल का यह उपाय:
अगर आपकी शादी में देरी हो रही है, किसी कारण शादी होते होते रह जाती है तो आपको महाशिवरात्रि पर अपराजिता के दो फूल लेने चाहिए और एक लोटे में जल लेकर फूल को उसमें डाल देना चाहिए. अब इस फूल वाले जल से शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए. इसके बाद अपराजिता के फूल को उठालें और घर लाकर पूजाघर में रखे दें. विवाह के योग बनेंगे|
अपराजिता के फूल और अक्षत से करें यह उपाय:
महाशिवरात्रि पर अपराजिता का फूल ले और थोड़ा सा अक्षत लेकर सफेद कपड़े में बांधें. इस पोटली को पूजा स्थल पर महाशिवरात्रि से लेकर 11 दिन तक रखें और 11वें दिन पोटली को नदी में प्रवाहित कर दें. यह उपाय परीक्षा से लेकर नौकरी पाने में सफलता दिला सकता है. जीवन में खुशहाली बनी रह सकती है. सफलता के रास्ते हर ओर से खुल सकते हैं|
Next Story