राजनीति
कपिल शर्मा ने Bhojpur के भोजेश्वर महादेव मंदिर में पूजा के बाद वास्तुकला के नमूने को करीबी से निहारा
Gulabi Jagat
10 March 2025 11:31 PM IST
x
Raisen: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने रायसेन जिले के प्राचीन भोजपुर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने इस दौरान की गई यात्रा का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में कपिल शर्मा फैंस का अभिवादन करते और मंदिर की वास्तुकला की तारीफ करते दिख रहे हैं. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि यह मंदिर राजा भोज ने 11वीं शताब्दी में बनवाया था. यह वास्तुकला की उत्कृष्ट कृति है. बता दें कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म की शूटिंग रायसेन जिले और भोपाल में चल रही है. चार दिन पहले टीम ने सांची स्थित एक होटल में भी शूटिंग की. फिल्म का निर्माण वीनस वर्ल्ड वाइड एंटरटेनमेंट और अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले हो रहा है. अनुकल्प गोस्वामी इस फिल्म के निर्देशक हैं. रतन जैन और गणेश जैन फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. फिल्म की शूटिंग इस साल जनवरी से शुरू हुई है. पहले पार्ट का निर्देशन करने वाली जोड़ी अब्बास-मस्तान इस बार कपिल के साथ फिर से काम कर रही है.
Tagsकपिल शर्माBhojpurभोजेश्वर महादेव मंदिरपूजावास्तुकलाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





