भारत

कार में मृत मिला युवक, नशे की ओवरडोज की आशंका

Shantanu Roy
17 July 2026 4:02 PM IST
कार में मृत मिला युवक, नशे की ओवरडोज की आशंका
x
Baddi. बद्दी। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मलपुर के समीप एक कार में 26 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस नशे की ओवरडोज की आशंका भी जता रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। गत 15 जुलाई को पुलिस थाना बद्दी को 112 हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना मिली कि मलपुर के पास एक कार में युवक अचेत
अवस्था में पड़ा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बद्दी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पुष्पेंद्र चौहान (26) जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक जांच के बाद ही होगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष और गहनता से जांच कर रही है।
Next Story