भारत

'बेटी की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर देंगे'...परिजनों के पैरों तले खिसकी जमीन

jantaserishta.com
28 July 2024 3:23 PM IST
बेटी की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर देंगे...परिजनों के पैरों तले खिसकी जमीन
x

सांकेतिक तस्वीर

रिपोर्ट दर्ज.
कानपुर: यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां छात्रा को बहलाकर कोचिंग पढ़ने वाले उसके प्रेमी और दोस्त ने उसे लूट लिया। दरअसल ब्लैकमेल कर उसे घर से आठ लाख के गहने और 2 लाख नकदी ले लिए। उधर जब घर से गहने और नगदी गायब होने पर परिजनों ने बेटी से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बता दी। जब परिजनों ने साथियों से बात की तो उन्होंने बेटी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी तक दे डाली। इस मामले में परिजनों ने तहरीर पर दोनों छात्रों पर रिपोर्ट दर्ज
कर ली है।
ये घटना गोविंद नगर क्षेत्र का है। पीड़ित पिता के अनुसार उनकी 16 साल की नाबालिग बेटी के साथ गोविंद नगर के दो छात्र कोचिंग पढ़ते हैं। एक ने उनकी बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और आभूषण व रुपये ले लिये। जानकारी होने पर जब उन्होंने शिकायत आरोपित के परिजनों से की तो वह लोग उन्हें धमकाने लगे और उन पर ही उलटा ही आरोप लगाने लगे। आरोप है कि अब छात्र फोन कर उन्हें धमकी दे रहा है कि यदि शिकायत की तो बेटी की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर देगा। पीड़ित पिता ने मामले की शिकायत गोविंद नगर थाने में की। थाना प्रभारी प्रशांत मिश्र ने बताया कि आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story