भारत
बिना OTP 60 लाख का चूना: बुजुर्ग महिला बनी निशाना, साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला
jantaserishta.com
28 July 2024 2:54 PM IST

x
लीगल नोटिस के जाल में फंसाया.
अहमदाबाद: फ्रॉड 'लीगल नोटिस' के जाल में फंसाकर साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग महिला की जिंदगीभर की कमाई को चूना लगा दिया। जानकारी के मुताबिक महिला के पास एक फोन आया था और बताया गया कि उसके नाम से एक लीगल नोटिस है। उसने बताया कि ज्यादा जानकारी के लिए उन्हें 2 दबाना होगा। इसके बाद आईवीआर कॉल शुरु हो गई और लीगल नोटिस डाउनलोड करने के लिए वह निर्देशों को मानती चली गईं।
साइबर सेल के एक अधिकारी ने बताया, उन्होंने जब मोबाइल में अंक दबाए तो ट्रांजैक्शन अपने आप शुरू हो गए। फोन नंबर से जुड़ा उनका बैंक अकाउंट खाली हो गया। जानकारी के मुताबिक महिला के अकाउंट में करीब 60 लाख रुपये थे। महिला ने बताया कि उन्होंने किसी वेब लिंक पर नहीं क्लिक किया था। बता दें कि ठगों ने साइबर ठगी का नया तरीका निकाला है। अपराधी लोगों के पास किसी सरकारी एजेंसी के नाम पर फोन करते हैं। इसके अलावा कई बार टेलीकॉम कंपनी या फिर कुरियर कंपनी का बहाना करके भी फोन किया जाता है। इसके बाद वे खास नंबर दबवाकर फोन को से ट्रांजैक्शन करवा लेते हैं।
मामले की जांच करने वाले एक अधिकारी ने बताया. खास बटन दबाने पर एक लिंक क्रिएट हो जाता है जिससे मोबाइल को दूर से कंट्रोल किया जा सकता है। मोबाइल के ऐक्सेस मिलने के बाद अपराधी अलग-अलग अकाउंट से पैसे निकाल लेते हैं। जब तक पीड़ित को पता चलता है उसका अकाउंट खाली हो जाता है। उन्होंने कहा कि ट्रांजैक्शन के लिए ओटीपी जरूरी होता है लेकिन जब मोबाइल का कंट्रोल ही अपराधियों के हाथ में होता है तो यह कोई कठिन काम नहीं है। उन्हें आसानी से ओटीपी भी मिल जाता है।
दरअसल कई बार जब कोई इंसान ठगी के लिए कॉल करता है तो लग पहचान जाते हैं। हालांकि आईवीआर कॉल ज्यादा विश्वसनीय लगती है और लोगों को इसपर आसनी से भरोसा हो जाता है। ऐसे में लोगों को इस तरह की कॉल का जवाब भी सोच समझकर ही देना चाहिए। कई बार ऐसा भी बोता है कि ठग अधिकारी बनकर फोन करता है और एक ऐप इंस्टॉल करने के लिए कहता है। इसके बाद वह फोन पर कंट्रोल कर लेता है। इस तरह से साइबर ठग अब फ्रॉड के नए तरीके निकाल चुके हैं जिससे बचने का केवल एक ही तरीका है और वह है सावधानी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





