भारत

Public Development के लिए भाजपा को ही चुनेगी

Shantanu Roy
6 July 2024 12:00 PM GMT
Public Development के लिए भाजपा को ही चुनेगी
x
Nalagarh. नालागढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र नंड में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के अहम मुद्दों और विकास पर बात करने की बजाए जनता को झूठी गारंटियों के सहारे राजनीति के मंसूबों को पूरा करना चाहती है, लेकिन अब जनता कांग्रेस सरकार के बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता नालागढ़ के विकास के लिए भाजपा को ही चुनेगी। भाजपा सांसद ने जनसभा के दौरान केएल ठाकुर को जीताने की अपील की और कहा कि पहाड़ी क्षेत्र की जनता ने स्पष्ट कर दिया है की इस बार जीत एतिहासिक होगी। वहीं भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर ने कहा कि नालागढ़ के विकास में भाजपा की सरकारों का अहम योगदान रहा है, जबकि कांग्रेस के शासनकाल में
नालागढ़ की सिर्फ उपेक्षा ही हुई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ही नालागढ़ का विकास करवा सकती है, इसलिए नालागढ़ की जनता ने भी भाजपा के साथ चलने की ठान ली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मौजूदा सरकार ने बीते 18 महीनों के कार्यकाल में नालागढ़ में विकास कार्य रोक दिए और पूर्व भाजपा सरकार में खुले संस्थानों पर ताले जड़ दिए। तालाबंदी वाली सरकार ने नालागढ़ को कई वर्ष पीछे धकेल दिया है, क्षेत्रवासी इस बार कांग्रेस को उसके सौतले व्यवहार की वजह से वोट की चोट से करारा जवाब देंगे। केएल ठाकुर ने उक्त शब्द साई चड़ोग और लूनस में चुनाव प्रचार के दौरान कहे। केएल ठाकुर ने कहा कि उन्हें मिल रहे समर्थन से साफ जाहिर हो गया कि नालागढ़ की देवतुल्य जनता धरती पुत्र के साथ है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ क्षेत्र को भय मुक्त बनाना, नशा माफिया के चुंगल से छुड़ाना, उद्योगों के पलायन को रोकना, कानून व्यवस्था, अवैध वसूली को रोकना मेरी प्राथमिकता है।
Next Story