भारत

साली थाने पहुंची तो हवसी जीजा ने खाया जहर और खुद को मारा चाकू, रेप का आरोप

Nil dhankar
27 Jun 2025 7:20 AM IST
साली थाने पहुंची तो हवसी जीजा ने खाया जहर और खुद को मारा चाकू, रेप का आरोप
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। गोरखपुर में एक जीजा ने अपनी साली के साथ कांड पर कांड किया। पहले शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला फिर दो बार जबरन रेप किया। गोरखनाथ थाने में रेप का केस दर्ज होने के बाद ससुराल जाकर माफी मांगने पर साली ने माफ नहीं किया तो गुरुवार को उसने पहले जहर खाया और फिर खुद को चाकू घोंपकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने घायल युवक को गंभीर हालत में बीआडी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया है। आईसीयू में भर्ती युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गोरखपुर के गीडा इलाके के बड़का जीतपुर निवासी बरखू निषाद पर 19 जून को दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। रिश्ते में साली लगने वाली युवती गोरखनाथ इलाके में रहती है। उसका आरोप है कि बरखू निषाद के भाई से उसका प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी होने के बाद जीजा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। धमकी दी कि यदि संबंध नहीं बनाया तो तुम्हारी फोटो और बातें सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। युवती का आरोप है कि एक दिन वह अपने प्रेमी से मिलने गई थी, जहां मौका पाकर जीजा ने दुष्कर्म किया। पहले तो इज्जत बचाने के लिए उसने इसकी शिकायत नहीं की, लेकिन जब दोबारा जीजा ने दबाव बनाया और दुष्कर्म भी किया तो युवती गोरखनाथ थाने पहुंच गई। खुद पर रेप का केस दर्ज होने की जानकारी होने पर गुरुवार की सुबह आरोपित अपनी ससुराल पहुंच गया। वहां उस युवती को भी बुलाया गया। बरखू ने माफी मांगी, लेकिन युवती ने उसे माफ करने से इनकार करते हुए जेल भिजवाने की बात कही। इसके बाद साथ लेकर आया जहर बरखू ने निगल लिया। अभी कोई कुछ समझ पाता, तब तक पास में ही रखा चाकू अपने पेट में घोंप लिया।

गोरखपुर सर्किल के सीओ रवि सिंह ने कहा रिश्ते में साली लगने वाली युवती ने केस दर्ज कराया है। आरोपित गुरुवार को माफी मांगने गया था। वहीं उसने जहर खाया और फिर चाकू से खुदकुशी की कोशिश की। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
null