
x
Shimla. शिमला। कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के कामों की गिनती अंकों में नहीं की जा सकती। उनके असंख्य कामों की बजह से ही आज प्रदेश आधुनिक हिमाचल के रूप में जाना जाता है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में वीरभद्र सिंह की पांचवी पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए विनय कुमार ने कहा कि वीरभद्र सिंह लोगों के दिलों में बसते थे। उनका प्रेम, व्यक्तित्व ही उन्हें लोगों के दिलों से जोड़ता था। उन्होंने कहा कि ऐसा व्यक्तित्व कभी कभार ही जन्म लेता है। उन्होंने कहा कि उनके पास जो भी फरियादी जाता था, वह कभी खाली हाथ नही लोटा। प्रदेश के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
उनके दिखाए पथ पर आगे बढऩा यही उनके लिये हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होंगी। इससे पूर्व शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि वीरभद्र सिंह के मार्गदर्शन में उन्होंने राजनीति में कदम रखा। इससे पूर्व सभा में उपस्थित सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर वीरभद्र सिंह की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इस मौके पर लाहुल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा,मुख्यमंत्री के आईटी सलाहकार गोकुल बुटेल,कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित नंदा, संगठन महामंत्री विनोद जि़ंटा, उप महापौर उमा कौशल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष छतर सिंह, सोनिया चौहान, हरिकृष्ण हिमराल, इंद्रजीत सिंह, अमित भरमौरी, विनीत गौतम, देवेंद्र बुशहरी, यशपाल तनाईक, एसके सहगल, विकास कालटा, प्रदीप सूर्या सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने स्व. वीरभद्र सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





