भारत

विनोद कुमार बिट्टू ने तीसरी बार संभाली कांगड़ पंचायत की कमान

Shantanu Roy
29 May 2026 3:05 PM IST
विनोद कुमार बिट्टू ने तीसरी बार संभाली कांगड़ पंचायत की कमान
x
Una. ऊना। हरोली ब्लॉक के अंतर्गत कांगड़ ग्राम पंचायत में हुए पंचायत चुनाव में कांग्रेस नेता एवं पूर्व पंचायत प्रधान विनोद कुमार बिट्टू ने शानदार जीत हासिल की है। ग्राम पंचायत कांगड़ में प्रधान पद पर विनोद कुमार 242 मतों से विजयी रहे। उन्हें 894 प्राप्त हुए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रजनी शर्मा को 612 वोट मिले। बिट्टू ने भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज कर पंचायत की कमान एक बार फिर अपने हाथों में ले ली। उनकी जीत के बाद समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला और पंचायत क्षेत्र में जश्न का माहौल बन
गया।


विनोद कुमार बिट्टू का पंचायत राजनीति में लंबा अनुभव रहा है। इससे पहले वह दो बार पंचायत प्रधान रह चुके हैं, जबकि एक बार उनकी पत्नी भी पंचायत प्रधान के पद पर सेवाएं दे चुकी हैं। पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों और लोगों के साथ लगातार जुड़े रहने के कारण बिट्टू की मजबूत पकड़ मानी जाती है। विट्टू हरोली ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व प्रधान भी रह चुके हैं और कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें हर वर्ग का भरपूर समर्थन मिला। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने खुलकर उनके पक्ष में मतदान किया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाइयां बांटीं।
Next Story