छत्तीसगढ़

कार से डंडा निकाला और पीछे से युवक पर किया हमला, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में वारदात

Nilmani Pal
29 May 2026 2:41 PM IST
कार से डंडा निकाला और पीछे से युवक पर किया हमला, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में वारदात
x
छग

रायपुर। राजधानी रायपुर में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला इंद्रप्रस्थ कॉलोनी से सामने आया है, जहां कुछ बदमाश नशे की हालत में कॉलोनी में पहुंचे और गाली-गलौज के बाद एक युवक पर डंडे से हमला कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, डीडी नगर थाना क्षेत्र में स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में नशे में धूत बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। बदमाशों ने कॉलोनी में घुसकर अन्य युवकों के साथ ना सिर्फ बहसबाजी और गाली-गलौज की बल्कि उनके साथ मारपीट भी की, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि 6 युवक आपस में बहसबाजी कर रहे हैं। इतने में एक युवक कार के पीछे से डंडा उठा लाता है और ब्लैक शर्ट पहने युवक के गर्दन पर हमला कर देता है। वही घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी फरार हो गए हैं।

Next Story