भारत

नियांगल का बाड़ा पोलिंग बूथ बदलने पर भडक़े ग्रामीण

Shantanu Roy
27 May 2026 4:46 PM IST
नियांगल का बाड़ा पोलिंग बूथ बदलने पर भडक़े ग्रामीण
x
Jawali. जवाली। पंचायती राज चुनावों के बीच विस क्षेत्र जवाली के नियांगल पंचायत के बाड़ा गांव में पोलिंग बूथ बदलने को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। प्रशासन के इस अचानक फैसले से नाराज करीब 150 से अधिक ग्रामीणों ने इक_ा होकर व्यवस्था के खिलाफ कड़ा रोष जताया। ग्रामीणों का सीधा सवाल है कि इस तपती और भडक़ती गर्मी के बीच गांव के बुजुर्ग, बीमार और महिलाएं वोट डालने इतनी दूर कैसे जाएंगे। ग्रामीणों के अनुसार बाड़ा गांव का पोलिंग बूथ हमेशा से नोटिफाई रहा है। हर बार पंचायत और विधानसभा चुनावों में वार्ड नंबर एक, दो और तीन के करीब 650 मतदाता इसी बाड़ा बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग करते
आए हैं।

हैरानी की बात तो यह है कि पिछले कल इन तीनों वार्डों के चुनावों को संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां बाड़ा गांव पहुंच भी चुकी थीं, लेकिन अचानक नियमों या निर्देशों का हवाला देकर पोलिंग पार्टियों को वहां से वापस नियांगल भेज दिया गया। प्रशासन के इस यू-टर्न से ग्रामीण हैरान और आक्रोशित हैं। अब ग्रामीणों को वोट डालने के लिए करीब चार किलोमीटर दूर नियांगल जाना पड़ेगा। इस भीषण गर्मी में इतनी लंबी दूरी तय करना बुजुर्गोंए गर्भवती महिलाओं और दिव्यांगों के लिए शारीरिक और मानसिक प्रताडऩा जैसा है। इस बारे में एसडीएम जवाली नरेंद्र जरियाल ने कहा कि जिलाधीश कांगड़ा से इस बाबत लोग मिले थे तथा जिलाधीश ने जनता की डिमांड पर पोलिंग बूथ बनाने का निर्देश दिया था, जिसके चलते बीडीओ जवाली को मौका देखने के लिए भेजकर अब राजकीय मिडल स्कूल बाड़ा में पोलिंग बूथ बना दिया गया है। बीडीओ जवाली मनोज शर्मा ने कहा कि एसडीएम जवाली के निर्देशानुसार राजकीय मिडल स्कूल बाड़ा को पोलिंग बूथ बना दिया गया है।
Next Story