भारत

नहाते समय खड्ड में डूबने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

Shantanu Roy
30 Jun 2026 5:22 PM IST
नहाते समय खड्ड में डूबने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत
x
Barthin. बरठीं। झंडूता थाना के तहत एक व्यक्ति की सीर खड्ड में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान राजेश कुमार (39) पुत्र लेखराम निवासी गांव एवं डाकघर समोह, तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर के तौर पर हुई है। राजेश कुमार निवासी समोह रविवार को सीर खड्ड में नहाने के लिए गया हुआ था, लेकिन वापस नहीं आया।


सोमवार को किसी ने सीर खड्ड के किनारे तुंगड़ी में शव होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस भी सूचना मिलने पर पहुंची और आगामी कार्रवाई की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। मामले को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Next Story