भारत

250 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का मासूम, दादा को खाना देने गया था, रेस्क्यू में जुटी टीमें

jantaserishta.com
30 Jun 2026 2:32 PM IST
250 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का मासूम, दादा को खाना देने गया था, रेस्क्यू में जुटी टीमें
x
जानें पूरा मामला.
अंबाला: हरियाणा में अंबाला के धन्न्योड़ा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत में बने करीब 220 फीट गहरे खुले बोरवेल में एक मासूम के गिरने की खबर फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी. इसके बाद अंबाला पुलिस, भारतीय सेना और एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम भारी संसाधनों के साथ मौके पर पहुंच गई और बचाव अभियान शुरू कर दिया.
यह गांव मोहड़ा क्षेत्र के पास स्थित है. मौके पर पहुंचे अंबाला के उपायुक्त अजय तोमर ने बताया कि हादसा सुबह हुआ. उनके अनुसार, चार वर्षीय निरवैर सिंह अपने पिता के साथ खेतों में काम कर रहे दादा के लिए खाना लेकर आया था. इसी दौरान खेलते-खेलते वह खेत में बने लगभग 250 फीट गहरे निष्क्रिय बोरवेल में गिर गया.
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया. पुलिस, सेना और एनडीआरएफ की टीमें समन्वय के साथ बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हुई हैं. मौके पर आवश्यक उपकरणों की मदद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. प्रशासन का कहना है कि सभी एजेंसियां समन्वय के साथ बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चला रही हैं.
रेस्क्यू टीम आधुनिक उपकरणों की मदद से बोरवेल के भीतर बच्चे की स्थिति का पता लगाने और सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रही है. प्रशासन ने घटनास्थल के आसपास सुरक्षा घेरा बना दिया है ताकि राहत कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए.
इस घटना के बाद पूरे गांव में चिंता का माहौल है. स्थानीय लोग और परिजन मासूम निर्भय के सकुशल बाहर आने की दुआ कर रहे हैं. प्रशासन का कहना है कि बचाव अभियान लगातार जारी है और बच्चे को सुरक्षित निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता है. फिलहाल पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story