भारत

विकास कश्यप बार एसोसिएशन अंब के अध्यक्ष

Shantanu Roy
25 Jan 2026 5:35 PM IST
विकास कश्यप बार एसोसिएशन अंब के अध्यक्ष
x
Amb. अंब। बार एसोसिएशन अंब के संपन्न हुए चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में विकास कश्यप और मीना ठाकुर आमने-सामने थे, जिसमें विकास कश्यप ने 39 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। चुनाव में कुल 164 मत डाले जाने थे, जिनमें से 155 मत वैध पाए गए। परिणामों के अनुसार विकास कश्यप को 97 मत प्राप्त हुए, जबकि मीना ठाकुर को 58 मत मिले। अन्य पदों पर निर्विरोध/सर्वसम्मति से चयन किया गया। उपाध्यक्ष पद पर संदीप शर्मा, महासचिव पद पर रमेश तक्खी, संयुक्त सचिव पद पर शिल्पा तथा कोषाध्यक्ष पद पर अनीता चौधरी को चुना गया। चुनाव कमेटी के सदस्य गगन मिन्हास, राघव सूद, सौरव शर्मा, सुधीर जरियाल एवं नितिका ठाकुर ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई।
Next Story