छत्तीसगढ़

रेत लोड हाईवा ने लिया चपेट में, स्कूटी सवार युवती की मौत

Nil dhankar
25 Jan 2026 3:33 PM IST
रेत लोड हाईवा ने लिया चपेट में, स्कूटी सवार युवती की मौत
x
छग

राजनांदगांव। जिले के छुईखदान क्षेत्र के पदमावतपुर में रविवार सुबह एक सडक़ हादसे में रेत से भरी एक हाईवा ने स्कूटी सवार को कुचल दिया। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। युवती की शिनाख्ती नहीं हो पाई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह लगभग 10 से 11 बजे के बीच एक युवती दोपहिया वाहन में पदमावतीपुर गांव से गुजर रही थी। इसी बीच एक रेत से भरी हाईवा ने युवती को चपेटे में ले लिया। जिसके चलते युवती की जान चली गई। इस घटना से बौखलाए ग्रामीणों ने हंगामा भी किया।

काफी देर तक वहां ग्रामीण आंदोलन करने के उद्देश्य से जमा हुए थे। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। अपुष्ट सूत्रों का कहना है कि युवती भिलाई की रहने वाली है। उधर घटना के बाद हाईवा चालक वाहन को छोडक़र मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया।

Next Story
null