
x
रायपुर रानी: हरियाणा में रायपुर रानी के गांव गोलपुरा के पास नेशनल हाईवे पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, आमने-सामने दो ट्रकों की टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद एक ट्रक में लगा सीएनजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसके चलते दोनों ट्रकों में आग लग गई।
आग लगने के बाद दोनों ट्रक के चालक जिंदा जल गए। हादसे की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। हादसे के बाद रोड पर जाम लग गया। फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को काबू किया गया।
बता दें कि एक ट्रक जिसका नंबर एचआर 58 सी 2409 है, उसका चालक सादिक (22 साल), अपने ट्रक में चेरी लोड कर श्रीनगर से यूपी जा रहा था। दूसरे ट्रक एचआर 58 सी 0063 का चालक रमजान यमुनानगर से पंचकूला की तरफ जा रहा था। दोनों की गोलपुरा गांव के नजदीक टक्कर हो गई।
नेशनल हाईवे पर गोलपुरा गांव के नजदीक पिछले लगभग तीन साल से एक साइड का रोड बंद किया गया है, जो आज तक नहीं खोला गया। इसके चलते हर रोज यहां पर कुछ न कुछ सड़क हादसे होते रहते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





