
x
नई दिल्ली: दिल्ली के ओल्ड सीलमपुर इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप उसके रूममेट पर ही है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
मृतक की पहचान रब्बानी (25) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि रविवार शाम 4.30 बजे ओल्ड सीलमपुर के गली नंबर 7 में रहने वाला रमजान थाने आया। उसने बताया कि उसके रूममेट की एक तीसरे रूममेट शाहिद ने हत्या कर दी है। शाहिद भी पश्चिम बंगाल का ही रहने वाला है।
घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को कमरे में मृत पड़ा पाया। उसका गला रेता गया था। शहादरा के पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया, "जांच में पता चला कि उस कमरे में सात लोग रहते थे, लेकिन चार लोग चार दिन पहले ही कमरा छोड़ चुके थे। सभी गांधी नगर मार्केट में मजदूर/दर्जी के रूप में काम करते हैं।" पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अब तक की जांच में शाहिद हुसैन लस्कर पर संदेह है जो फिलहाल फरार है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





