
x
Sewing. शिलाई। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शुक्रवार को आईटीआई शिलाई में कौशल दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उद्योग मंत्री ने अपने संबोधन में दीक्षांत प्राप्त कर रहे सभी प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए कहा कि आज का युग कौशल आधारित शिक्षा का है। उन्होंने कहा कि केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान और तकनीकी दक्षता ही युवाओं को आत्मनिर्भर बनाती है। इस दौरान उद्योग मंत्री ने शिलाई आईटीआई में 45 दिनों का प्रशिक्षण पूरा करने वाले 30 जल रक्षक व मल्टी टास्क वर्कर्स को सर्टिफिकेट व मार्कशीट देकर सम्मानित किया। उद्योग मंत्री ने समारोह के दौरान विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित भी किया गया।
आईटीआई शिलाई के प्रधानाचार्य नवीन कुमार शर्मा द्वारा मुख्यातिथि का स्वागत किया गया और संस्थान की उपलब्धियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान परीक्षार्थीयों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, एसडीएम शिलाई जसपाल, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति प्रदीप चौहान, बीडीओ रवि जोशी, बीडीसी सदस्य रमेश नेगी, निदेशक एसआईडीसी रमेश देसाईक, पूर्व जिला परिषद सदस्य रणजीत नेगी, ओएसडी अत्तर राणा और जगत नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। गिरिपार क्षेत्र के टिटियाना व आसपास के एक दर्जन गांवों को जोडऩे वाले टिटियाना रोड की खस्ताहालत का उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जायजा लिया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





